Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

U19 WC 2022: सिर्फ 15 रन से फाइनल में पहुंचने से चूका अफगानिस्तान, 24 साल बाद इंग्लैंड ने बनायी जगह

U19 World CUp
Photo Credit: Twitter/cricketWorldCup

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी का अंडर 19 विश्वकप 2022 टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। फिलहाल इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जा रहे हैं, जिसके तहत मंगलवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्डस मैदान पर खेले गये इस मैच में भले ही अफगानिस्तान की टीम आखिरी के ओवर्स में मैच को अपने नाम करने से चूक गई हो लेकिन इस टीम के युवा खिलाड़ियों ने फैन्स का दिल जीत लिया। इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला गया यह मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से मैच 50 ओवर के बजाय 47 ओवर्स का कर दिया गया था।

और पढ़ें: अगर मेरा भी कोई BCCI में होता तो बन जाता कप्तान, हरभजन ने कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड की टीम के लिये इस मैच में जॉर्ज बेल जीत के हीरो रहे जिनकी वजह से इंग्लिश टीम ने 24 साल बाद आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने का काम किया है। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले गये 1998 के अंडर 19 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई थी और खिताब को भी अपने नाम किया था। इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 15 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

और पढ़ें: भारतीय टीम में कौन बन सकता है युजवेंद्र चहल का रिप्लेसमेंट, दिनेश कार्तिक ने इस युवा स्पिनर का लिया नाम

हॉर्टन-बेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज

हॉर्टन-बेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज

अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गये इस मैच में भले ही इंग्लिश टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचने के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया हो लेकिन उसका यहां पहुंचना आसान नहीं था। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन अफगानिस्तान के युवा गेंदबाजों ने इंग्लिश बैटर्स को तेजी से रन बनाने से रोक दिया। अफगानिस्तान के लिये नवीन जादरान ने पारी के चौथे ही ओवर में जैकब बेथेल (2) को एलबीडब्ल्यू कर वापस भेज दिया तो वहीं पर कप्तान टॉम प्रेस्ट (17) भी 10वें ओवर में वापस लौट गये। जेम्स रियु (12) ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन नूर अहमद ने एलबीडब्ल्यू कर उन्हें भी 19वें ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया। दूसरे छोर पर लगातार लड़ाई कर रहे जॉर्ज थॉमस (50) भी अपना अर्धशतक पूरा कर 21वें ओवर में नूर अहमद का शिकार बनें। यहां से इंग्लैंड की पारी बहुत धीमी हो गई और 35.1 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम के लिये 200 रन का आंकड़ा भी पार करना मुश्किल हो जायेगा। हालांकि यहां पर एलेक्स हॉर्टन (53) और जॉर्ज बेल (56) ने आखिरी के 11.5 ओवर्स में तेजी से रन बनाते हुए 95 रन जोड़े और नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम को 231 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

विस्फोटक शुरुआत के बाद लड़खड़ाई अफगानिस्तान

विस्फोटक शुरुआत के बाद लड़खड़ाई अफगानिस्तान

47 ओवर्स में 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पारी की तीसरी ही गेंद पर खरोटे के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था लेकिन यहां से विकेटकीपर मोहम्मद इशक (43) और अल्लाह नूर (60) ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए दूसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी कर डाली। यहां पर इंग्लिश गेंदबाजों ने 12 रन के अंदर अफगानिस्तान के 3 विकेट हासिल कर थोड़ी वापसी जरूर की लेकिन अब्दुल हादी (37) और बिलाल अहमद (33) ने फिर से 50 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर लौटा दिया।

रेहान अहमद के दम पर इंग्लैंड ने रचा इतिहास

रेहान अहमद के दम पर इंग्लैंड ने रचा इतिहास

कप्तान टॉम प्रेस्ट ने बिलाल अहमद का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर रेहान अहमद ने अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। रेहान अहमद ने 40वें ओवर में अफगानिस्तान का छठा विकेट हासिल किया लेकिन अफगानिस्तान के लिये नूर अहमद (25) ने बिलाल के साथ तेजी से रन बनाना जारी रखा और अपनी टीम के स्कोर 45 ओवर्स में ही 212 पर पहुंचा दिया। यहां पर अफगानिस्तान को जीत के लिये 12 गेंदों में सिर्फ 19 रन की दरकार थी और वो ऐसा करने में सफल होती हुई भी नजर आ रही थी लेकिन इंग्लैंड के रेहान अहमद ने 46वें ओवर में मैच को पूरी तरह से बदल दिया। रेहान अहमद ने ओवर की पहली गेंद पर नूर अहमद, चौथी गेंद पर इजहार उल हक नावीद और पांचवी गेंद पर बिलाल सामी का विकेट लेकर मैच को पलट दिया और अफगानिस्तान को मैच से बाहर कर दिया। अफगानिस्तान की टीम आखिरी के 2 ओवर्स में 3 ही रन जोड़ सकी और 15 रन से मैच को हार गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+