T20 Rankings में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार, रैंकिंग में टॉप फॉर्म की झलक जारी
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि पाकिस्तान के धाकड़ ओपनर मोहम्मद रिजवान ने 861 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप में अपनी लीड को जारी रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप में एक महा मुकाबला होने ही जा रहा है जहां पर दुनिया के टॉप के दो T20 बल्लेबाज एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। भारत के अन्य बल्लेबाजों में केएल राहुल (13) विराट कोहली (15) और कप्तान रोहित शर्मा (16) उसी नंबर पर टिके हुए हैं।

बाबर आजम को तीसरा स्थान मिला हुआ है
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को तीसरा स्थान मिला हुआ है और चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एडन मार्क्रम हैं, उसके बाद न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे का नाम आता है।
टॉप 10 में न्यूजीलैंड के दाए हाथ के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप ने 13 स्थानों की जंप लगाई है जिसके बाद वे 10वें स्थान पर आ पहुंचे हैं। उन्होंने ट्राई सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक पांड्या ने भी उसी स्थान को बरकरार रखते हुए ऑलराउंडर की लिस्ट में छठा स्थान हासिल कर रखा है। उनके 173 रेटिंग प्वाइंट हैं।

शाकिब अल हसन टॉप के ऑलराउंडर
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप के ऑलराउंडर के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री करेंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ बढ़िया ट्राई सीरीज खेली थी। उन्होंने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को रिप्लेस किया है।
गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में काफी कम हलचल हुई है। मुजीब उर रहमान अब पांचवे स्थान पर हैं क्योंकि उनको दो स्थानों की छलांग देखने को मिली है जबकि साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने एक छलांग ऊपर 8वां स्थान देखा है।

भारतीय तिकड़ी के क्या हाल हैं
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (705 रेटिंग अंक) ने टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है, इसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (696), श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (692) और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तबरेज शम्सी (688) हैं।
भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की भारतीय तिकड़ी को क्रमश: 12वें, 22वें और 23वें स्थान पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications