Champions Trophy की बेस्ट टीम से रोहित शर्मा बाहर, ये दिग्गज बना कप्तान, पाकिस्तान की हुई भारी बेइज्जती
Champions Trophy 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम की घोषणा कर दी है। फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत के बाद आईसीसी बेस्ट टीम की घोषणा की। फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ टीम को ट्रॉफी दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है।
कोहली सहित इन खिलाड़ियों को मिली जगह (Champions Trophy 2025)
रोहित शर्मा की जगह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रचिन रवींद्र को इब्राहिम जादरान के साथ ओपनर के तौर पर चुना गया है, जबकि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा गया है। टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को टीम में चौथे नंबर पर चुना गया है। उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और न्यूजीलैंड के तेजतर्रार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का नंबर आता है।

मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती को मिली जगह
चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने कुछ शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने हार्दिक पंड्या से आगे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह बनाई। वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल तक ले जाने वाले मिशेल सेंटनर को कप्तान बनाया गया। इस बीच भारत के दो सबसे सफल गेंदबाजों मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती को फ्रंटलाइन गेंदबाज के रूप में चुना गया है, जबकि मैट हेनरी को भी टीम में जगह मिली है।
पाकिस्तान की हुई भारी बेइज्जती
लंबे समय बाद पाकिस्तान में आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। लेकिन पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। मेजबान होने के बावजूद फाइनल मुकाबला पाकिस्तान में नहीं खेला गया। वहीं आईसीसी की बेस्ट टीम में पाकिस्तान की तरफ से कोई भी खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सका है।
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम
राचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications