सूर्यकुमार यादव को लगा करारा झटका, ICC Rankings में शर्मनाक स्थिति, शुभमन गिल का भी हुआ पत्ता साफ़
ICC Rankings: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप दस से बाहर हो गए हैं।
सूर्यकुमार यादव को रैंकिंग में तीन स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। इसी के कारण वह अब टी20 रैंकिंग में अब वह तेरहवें स्थान पर लुढ़क गए हैं। सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से अपने प्रदर्शन को लेकर सवालों के घेरे में है, इसका खामियाजा रैंकिंग में भुगतना पड़ा है।

तिलक वर्मा ने सबसे छोटे प्रारूप में धांसू फॉर्म दिखाई है और उनको एक स्थान का फायदा हुआ है। तिलक वर्मा ने श्रीलंका के पथुम निसंका को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। पहले स्थान पर तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है।
शुभमन गिल को बड़ा नुकसान
शुभमन गिल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टी20 सीरीज से बाहर थे, उनको आईसीसी टी20 रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वह एक पायदान गिरकर अब 31वें स्थान पर आ गए हैं। टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में अक्षर पटेल को दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है, वह अब 15वें नंबर पर आ गए हैं।
वनडे रैंकिंग में नहीं हुआ कोई बदलाव (ICC Rankings)
एकदिवसीय रैंकिंग में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहां शुभमन गिल का पांचवां स्थान है। श्रेयस अय्यर भी दसवें नंबर पर हैं। हालांकि वह चोट के बाद वापस नहीं खेल पाए हैं।
राशिद खान टॉप पर मौजूद (ICC Rankings)
एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में राशिद खान का जलवा बरकरार है। वह पहल स्थान पर हैं। भारत से कुलदीप यादव का तीसरा स्थान है। उनके अलावा अन्य कोई गेंदबाजी टॉप दस में नहीं है। शुभमन गिल को टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है। वह टॉप दस से बाहर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications