ICC Rankings: रोहित-कोहली का डबल धमाका! ODI रैंकिंग में दुनिया के सभी खिलाड़ियों को पछाड़कर बने टॉपर
ICC Rankings: आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा देखने को मिला है, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऐसा बवाल काटा है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के इन दोनों सितारों का बल्ला चला था।
तीन मैचों में लगातार रन बनाने के बाद विराट कोहली को दो स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वह इस बड़ी छलांग के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा भी पहले स्थान पर हैं, टॉप दो पर इन दोनों दिग्गजों ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

अगली सीरीज तक कोहली और आगे निकलते हुए रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित और कोहली के अंकों में बेहद कम अंतर है। रोहित शर्मा 781 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं और कोहली 773 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
ICC Rankings: श्रेयस अय्यर को हुआ नुकसान
शुभमन गिल की रैंकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह अपने पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। कोहली ने डैरिल मिचेल और इब्राहिम जादरान को बीचे खिसकाने का काम किया है। उधर श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है। अय्यर एक स्थान नीचे गिरकर दसवें नंबर पर आ गए हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव को बड़ा फायदा हुआ है। वह तीन स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर टिके हुए हैं। रवीन्द्र जडेजा की रैंकिंग में दो स्थानों की गिरावट आई है, वह अब 16वें स्थान पर हैं।
ICC Rankings: तिलक-सूर्या नीचे खिसके
टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा चट्टान की तरह पहले स्थान पर बने हुए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। तिलक वर्मा अब छठे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव दसवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications