ICC ODI Rankings: वनडे रैकिंग में गिल, रोहित और कोहली का जलवा, कुलदीप-सिराज ने भी लूटी महफिल
ICC ODI Rankings: भारतीय टीम मौजूदा समय में एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सुपरफोर में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 17 सितंबर को होने वाले एशिया कप में फाइनल में अब भारत के खिलाफ श्रीलंका या पाकिस्तान की टीम खेलेगी। इसका फैसला 14 सितंबर को पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के बाद होगा।
भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन: एशिया कप के इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। भारतीय बल्लेबाजों ने जहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तो वहीं गेंदबाजों ने विरोधी टीमों के खिलाफ जमकर विकेट लिए। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीम भारत के सामने बिना पूरे 50 ओवर खेले ही ऑल आउट हो गई। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन का प्रभाव उनकी रैंकिंग में भी देखने को मिली है।

रैकिंग में गिल-रोहित का जलवा: आईसीसी की तरफ से जारी की गई नए वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर दो स्थित है। जबकि 715 अंक के साथ विराट कोहली 8वें तो वहीं 707 अंकों के साथ रोहित शर्मा नंबर नंबर मौजूद हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम है। बाबर आजम 863 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में पहले पोजिशन पर बने हुए हैं।
सिराज-कुलदीप का दमदार प्रदर्शन: एशिया कप सुपर फोर के दो मुकाबलों में 9 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को आईसीसी वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। वह 656 अंकों के साथ नंबर सात पर बने हुए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज 643 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं।
हार्दिक पंड्या नंबर 6 पर मौजूद: ऑलराउंर्स की कैटगरी में हार्दिक पंड्या 237 अंकों के साथ नंबर 6 पर मौजूद हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 363 अंकों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं मोहम्मद नबी 303 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications