World Cup 2023 Most Runs: वर्ल्ड कप में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, टॉप-5 में दो भारतीय
ICC ODI World Cup 2023 Most Runs: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया को उसके ही घर में हराकर छठी बार विश्व कप जीत लिया है।
इस टूर्नामेंट में कुछ बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपने प्रदर्शन से पुराने रिकॉर्ड तोड़े और कुछ नए रिकॉर्ड बनाए। यहां हम मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। आइए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

विराट कोहली के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है, जोकि अब तक के टॉप रन-स्कोरर हैं। रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की पारी के बाद पूर्व कप्तान के टूर्नामेंट में किसी एक इवेंट में 700 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने 101.57 की अविश्वसनीय औसत और 90.68 की स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपना 50वां वनडे शतक भी पूरा किया है।
रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है। हालांकि वह केवल एक बार 100 रन के आंकड़े को पार कर सके, लेकिन हर मैच में कप्तान रोहित ने जो प्रभाव डाला वह अमूल्य है। रोहित ने ग्यारह पारियों में 55.27 की औसत और 125.94 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 31 छक्कों के साथ 597 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।
तीसरे बल्लेबाज बने क्विंटन डी कॉक
साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है, वैसे उनका ये आखिरी वनडे टूर्नामेंट होगा और वह इसके बाद संन्यास ले लेंगे और उनके प्रदर्शन से यह भी पता चला कि उन्होंने उसी तरह खेला। डी कॉक ने चार शतक लगाए और यही एक प्रमुख कारण था कि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा। उन्होंने 107.02 के स्ट्राइक रेट और 174 के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के साथ 59.40 की औसत से 594 रन बनाए।
चौथे नंबर रचिन रवींद्र का नाम
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र का नाम है। विश्व कप में रवींद्र ने शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक तीन शतक बनाए हैं। उन्होंने अब किसी एक विश्व कप प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन बनाए हैं। रचिन ने दस पारियों में 64.22 की औसत और 106.44 की स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 123 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीन शतक (एक संस्करण में किसी कीवी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक) लगाए हैं।
पांचवें नंबर पर डेरिल मिशेल का नाम
न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में भारत से हार गया और बाहर हो गया, लेकिन डेरिल मिशेल ने सेमीफाइनल में अपने शतक से बड़ी छाप छोड़ी। वह अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने दबाव में भी रन बनाए हैं। मिशेल ने दस पारियों में 69.00 और 111.06 की औसत और स्ट्राइक रेट से दो शतक और दो अर्धशतक के साथ 552 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications