ODI-T20 में ICC लेकर आया नया नियम, अब लागू होगा स्टॉप क्लॉक, मिलेंगे 5 अतिरिक्त रन
आईसीसी ने वनडे और टी-20 में नया नियम लागू करने का फैसला लिया है। इस नियम को इस वर्ष दिसंबर माह से लागू किया जाएगा। नए नियम के अनुसार एक ओवर खत्म होने के बाद अगला ओवर शुरू करने में अगर 60 सेकेंड से अधिक का समय लगता है तो पेनाल्टी के तौर पर बल्लेबाजी टीम को 5 रन अतिरिक्त मिलेंगे।
हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि अगर तीसरी बार यह होता है तभी बल्लेबाजी टीम को 5 अतिरिक्त रन मिलेंगे। आईसीसी ने इस नए नियम की जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआत में इस नियम को ट्रायल के तौर पर लागू किया जाएगा। आईसीसी की बोर्ड मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है।

आईसीसी की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि सीईसी ने ट्रायल के तौर पर दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच वनडे और टी-20 क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक लागू करने का फैसला लिया है।
स्टॉप क्लॉक का इस्तेमाल गेंदबाजों द्वारा अतिरिक्त समय लिए जाने को रेगुलेट करने के लिए लिया गया है। अगर गेंदबाजी टीम अगला ओवर डालने में 60 सेकेंड के भीतर तैयार नहीं होती है और ऐसा तीन बार होता है तो बल्लेबाजी टीम को 5 अतिरिक्त रन पेनाल्टी के तौर पर मिलेंगे।
इसके साथ ही आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिच पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। पांच साल के भीतर अगर पिच को 6 डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं तो उसपर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
गौर करने वाली बात है कि विश्वकप में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच में एंजेलो मैथ्यूज का मसला सामने आया था। उन्हें बल्लेबाजी करने में अतिरिक्त समय लगा था, जिसके बाद बांग्लादेश के कप्तान मुश्तफिजुर रहमान ने टाइम आउट की अपील की थी और मैथ्यूज को टाइम्ड आउट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि बल्लेबाज के साथ गेंदबाजों पर इसी तरह का नियम लागू करके दोनों ही टीमों के लिए इस नियम को बराबर करने की कोशिश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications