ICC ने बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज को 10 महीने के लिए किया बैन, अभी करियर का खेला था एक ही मैच
ढाका, जुलाई 15। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शाहिदुल इस्लाम को 10 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बैन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, तेज गेंदबाज पर यह कार्रवाई इसी साल मार्च में हुए डोप टेस्ट में फेल होने के बाद की गई है।

अगले साल मार्च में खत्म होगा बैन
डोप टेस्ट में फेल होने का अर्थ है कि शाहिदुल ने क्रिकेट में प्रतिबंधित दवाई का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें शाहिदुल आईसीसी के एंटी-डोपिंग कोड के नियम 2.1 का दोषी पाया गया है। वहीं गेंदबाज ने भी अपने जुर्म को कबूल किया है। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शाहिदुल पर 10 साल का प्रतिबंध 28 मई से लागू होगा और यह प्रतिबंध अगले साल 28 मार्च को खत्म होगा।
करियर का आगाज ही किया था इस गेंदबाज ने
आपको बता दें कि 27 साल के इस युवा गेंदबाज ने अभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ही की थी। शाहिदुल ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 33 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 35 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 93 विकेट अपने नाम किए हैं।
वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम में शामिल थे शाहिदुल
आपको बता दें कि शाहिदुल इस्लाम वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और टी20 टीम का हिस्सा भी था। आपको बता दें कि आईसीसी के मेडिकल परीक्षण टीम ने 4 मार्च को शाहिदुल का यूरिन सैंप लिया था, जिसमें उनका डोप टेस्ट फेल हो गया। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि डोप टेस्ट के परीक्षण में पाया गया कि नमूने में क्लोमीफीन था, जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा प्रतियोगिता में और प्रतियोगिता से बाहर दोनों में प्रतिबंधित पदार्थ है।












Click it and Unblock the Notifications