ICC ने डबल की WTC फाइनल की प्राइज मनी, भारतीय टीम पर बरसे पैसे, कंगाल पाकिस्तान भी हो गया मालामाल
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इनाम की राशि में बड़ा इजाफा किया है। इस बार जीतने वाली टीम को 3.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 30.79 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा, जो पिछली बार से दोगुना है। फाइनल मैच 11 से 15 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जाएगा।
ICC ने इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 3.6 मिलियन डॉलर कर दी है। पिछली बार तक यह राशि 1.6 मिलियन डॉलर थी। हारने वाली टीम को भी पहले से ज़्यादा यानी 2.1 मिलियन डॉलर (लगभग ₹17.96 करोड़) मिलेंगे।

क्यों बढ़ाई गई इनाम राशि?
ICC का कहना है कि यह फैसला टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की वैल्यू बढ़ाने के मकसद से लिया गया है। तीसरे सीजन में जबरदस्त मुक़ाबले देखने को मिले और फाइनल की दोनों टीमें आखिरी वक़्त तक तय नहीं थीं।
जय शाह का बयान
ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि, 'इस सीजन में फाइनल की दोनों टीमें आखिर तक तय नहीं थीं। टेस्ट क्रिकेट का ये जश्न है और हम उम्मीद करते हैं कि लॉर्ड्स में शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।'
कप्तानों का रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को डिफेंड करना गर्व की बात है, और वो भी लॉर्ड्स जैसे मैदान पर।
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि 'ये हमारे लिए आईसीसी खिताब जीतने का शानदार मौका है। लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलना अपने आप में बड़ा पल होता है।'
प्रमोशनल वीडियो में दिखे क्रिकेट के दिग्गज
ICC ने फाइनल के 30 दिन पहले एक दमदार वीडियो भी जारी किया है जिसमें शॉन पॉलक, डेल स्टेन, कगिसो रबाडा, मैथ्यू हेडन, स्टीव स्मिथ, रवि शास्त्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
फाइनल जीतने वाली टीम (ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका) को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 30.79 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम को भी अब 2.16 मिलियन डॉलर (करीब 18.47 करोड़ रुपये) का इनाम मिलेगा।
भारत को मिलेंगे 1.44 मिलियन डॉलर
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भारत को 1.44 मिलियन डॉलर (लगभग 12.31 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में मिलेगी। न्यूज़ीलैंड को चौथे स्थान के लिए 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 10.26 करोड़ रुपये) का इनाम मिलेगा। इंग्लैंड को पांचवें स्थान पर 960,000 डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
श्रीलंका को छठे स्थान के लिए 840,000 डॉलर (करीब 7.18 करोड़ रुपये), बांग्लादेश को सातवें स्थान के लिए 720,000 डॉलर (लगभग 6.15 करोड़ रुपये) मिलेगें। वेस्टइंडीज आठवें स्थान के लिए 600,000 डॉलर (करीब 5.13 करोड़ रुपये) और पाकिस्तान नौवें स्थान के लिए 480,000 डॉलर (लगभग 4.10 करोड़ रुपये) इनाम के रूप में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications