रोहित का वो फैसला, जो बदलेगा भारत की किस्मत, इयान बिशप ने किया खुलासा

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। रोहित ने मेहमान टीम के खिलाफ बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले टी20 मैच में रोहित ने महज 19 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौके लगाकर तेजी से 40 रन बनाए, जिस कारण टीम ने पावरप्ले में 0 विकेट पर 58 रन बनाकर मेहमान टीम पर दवाब बना दिया। अब वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज इयान बिशप ने खुलासा किया कि रोहित ने कप्तानी संभालने के बाद फैसला किया है कि पावरप्ले में तेजी से रन बनाए जाएं।

Rohit sharma

बिशप ने कहा कि रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के बाद फैसला किया होगा कि भारत को पावरप्ले में आक्रामक तरीके से खेलने की जरूरत है, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ। भारत को टी20 विश्व कप में पावरप्ले में खराब प्रदर्शन होने के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। बिशप ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "भारत को आगे भी इसी तरह से खेलना है। मुझे लगता है कि विश्व कप के बाद रोहित शर्मा ने पावरप्ले में तेज खेलने का फैसला किया है। उन्होंने विश्व कप के आखिरी छोर पर कुछ निचली रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन भारत के लिए पावरप्ले में शानदार खेल दिखाने की जरूरत है, खासकर जब वे कुछ उच्च-रैंक वाली टीमों के खिलाफ आते हैं। ईशान किशन तेज नहीं खेले लेकिन समय के साथ वह भी पक्के हो जाएंगे।''

यह भी पढ़ें- कोहली की लापरवाही आई सामने, आकाश चोपड़ा ने बताया कहां आ रही है कमी

उन्होंने कहा, "लेकिन अब धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, एक आक्रामक खिलाड़ी कप्तानी भी कर रहा है। यही आगे का रास्ता है।" अगर भारतीय टीम पावरप्ले में बड़े स्कोर करने में सफल होती है तो इससे उनकी किस्मत बदलेगी। टीम आगामी टी20 विश्व कप में भी पावरप्ले में तेज खेलने का प्रयास करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी, जिसे भारत ने पिछले साल नवंबर में जीता था, रोहित ने केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए तेज शुरुआत की थी। रोहित ने पहले T20आई में 36 गेंदों में 48 रन बनाए और उसके बाद 36 गेंदों में 55 और फिर 31 गेंदों में 56 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+