'विराट कोहली को आउट करना है,' वर्ल्ड कप में छक्का खाने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज का दावा

विराट कोहली ने इस पाकिस्तानी गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप में शानदार छक्का जड़ा था, इसे फैन्स आज भी याद करते हैं कि कैसा शॉट था।

Virat and Haris

Haris Rauf wishes to take Virat Kohli wicket: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय विराट कोहली और बाबर आज़म की चर्चा सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। गेंदबाज भी चाहते हैं कि कम से कम इन दोनों के विकेट हासिल किया जाए। बाबर आज़म पीएसएल में खेल रहे हैं, वहीं विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का सम्मान गेंदबाज करते हैं और आउट भी करने की इच्छा रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें हारिस रऊफ ने बाबर आज़म और विराट कोहली का विकेट लेने की इच्छा जताई है।

'मैं रो रहा था और भारतीयों ने मदद की, वह दिन जीवन में नहीं भूल सकता,' वसीम अकरम का भावुक खुलासा
लाहौर कलंदर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें हारिस और बाबर के बीच बातचीत हो रहे है। हारिस कह रहे हैं कि कुछ भी आपका विकेट लेना है। आप और विराट कोहली ही अब बचे हो। विलियमसन दो बार स्लिप में बच गए लेकिन ये तीन-चार खिलाड़ी मेरे दिमाग में हैं। बाबर आज़म ने कहा कि आपने मुझे अभ्यास सेशन में आउट किया है, उसे क्यों नहीं गिनते। हारिस ने कहा कि मुझे मैच में आउट करना है। इस दौरान दोनों खिलाड़ी हँसते हैं। ट्विटर पर वीडियो काफी वायरल हुआ है।

बाबर आज़म बतौर खिलाड़ी अच्छा करते रहे हैं लेकिन उनकी कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठे हैं। कई बार उनको कप्तानी से हटाने की मांग भी हुई है। शोएब अख्तर सहित कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने यह मांग की। हालांकि यह पीसीबी सलेक्टर्स पर निर्भर करता है कि उनको कप्तान रखना है या हटाना है।

विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में हारिस रऊफ की धुनाई कर दी थी। इसके बाद वह उनके दिमाग में बैठ गए हैं और लगातार कोहली की बल्लेबाजी की चर्चा होती है। कोहली ने सीधा छक्का मारा था, जो अब भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होता है। हारिस रऊफ ने भी नहीं सोचा था कि कोहली उनको इस तरह से छक्का मारेंगे।

Recommended Video

    PSL 2023: Haris Rauf ने Babar Azam और Virat Kohli को दिया चैलेंज बस आप दोनों बचे हो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+