जीतकर भी हार्दिक पांड्या घबरा गए हैं, बोले- हमारी किस्मत खराब हो सकती है
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में पारी की अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात अब अंक तालिका में 8 मैचों में 7 जीत के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं हैदराबाद 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। मैच खत्म होने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऐसा बयान दिया है जो दर्शाता है कि लगातार जीत दर्ज करने के बावजूद उन्हें एक डर सता रहा है।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद कैफ बोले- वो T20 का खलीफा है, उसे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए

सता रहा ये डर
दरअसल, हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्हें डर है कि आईपीएल 2022 के अंतिम मैचों के समय उनकी टीम के लिए भाग्य खत्म हो सकता है क्योंकि गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद पर आखिरी गेंद पर जीत की। 196 रनों का पीछा करते हुए, गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर तक 5 विकेट पर 140 रन बना लिए थे। लेकिन राहुल तेवतिया (नाबाद 40) और राशिद खान (नाबाद 31) ने गुजरात को मैच की अंतिम गेंद पर जीत दिलाने में मदद की।

भगवान हमसे कह रहे हैं कि 'तुम लोग अच्छे हो
गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के करीब पहुंच रहा है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने मजाक में कहा कि वह नॉकआउट मैचों से चिंतित हैं। हार्दिक ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "मैं ड्रेसिंग रूम में मजाक करता हूं कि भगवान हमसे कह रहे हैं कि 'तुम लोग अच्छे हो, तो मैं आप लोगों की मदद करूंगा'। ऐसा अक्सर हो रहा है, लेकिन मुझे डर है कि नॉकआउट मैचों में हमारी किस्मत खराब हो सकती है।"

हर कोई आगे बढ़ रहा है
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या ने कहा कि प्रबंधन ने सुनिश्चित किया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत रहे। उन्होंने कहा, "हम बहुत ही ठंडा माहौल रखते हैं और हर कोई आगे बढ़ रहा है। हम पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ियों को अच्छी तरह से समर्थन मिले।" हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की। ऐसे में उन्होंने कहा कि स्थिति के हिसाब से वह गेंदबाजी करने का फैसला लेते हैं। हार्दिक ने कहा, "यह हमारी टीम का ही एक निर्णय है, जब भी टीम को मेरी जरूरत होगी, तब गेंदबाजी करने की योजना है। यह एक लंबा टूर्नामेंट है और मैं बहुत जल्दी उत्साहित नहीं होना चाहता। हम काफी स्पष्ट हैं, हमने सिर्फ मैच जीतने के बारे में बात की है। हमारी टीम में बहुत आत्मविश्वास है।"












Click it and Unblock the Notifications