6 महीने बाद ग्राउंड पर वापसी के लिए तैयार सर जडेजा, मैच से पहले बोले- मैं खुद को फिट महसूस कर रहा हूं

सोमवार को जडेजा ने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान जडेजा ने कहा कि वो पूरी तरह से खुद को फिट महसूस कर रहे हैं और मैदान पर वापसी के लिए उतावले हैं। रवींद्र जडेजा मंगलवार से रणजी ट्रॉफी का मैच खेलेंगे।

Ravindra Jadeja

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जडेजा मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। यह मैच तमिलनाडु के खिलाफ शुरू होगा, जिसमें जडेजा सौराष्ट्र की कप्तानी करेंगे। इस मुकाबले से पहले सोमवार को जडेजा ने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान जडेजा ने कहा कि वो पूरी तरह से खुद को फिट महसूस कर रहे हैं और मैदान पर वापसी के लिए उतावले हैं।

जडेजा ने नेट में जमकर किया अभ्यास

रवींद्र जडेजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतने लंबे समय के अंतराल के बाद ग्राउंड पर वापस आकर अच्छा लग रहा है और रणजी ट्रॉफी के गेम का इंतजार कर रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करूंगा, मैं खुद भी अब अपने आप को फिट महसूस कर रहा हूं। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के लिए 3-4 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर चुके थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें जडेजा नेट में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

6 महीने से क्रिकेट से दूर हैं जडेजा

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में जडेजा के प्रदर्शन और उनके खेल को टीम मैनेजमेंट बहुत बारीकि से देखेगा तभी जाकर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह दी जाएगी। जडेजा ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। चयनकर्ताओं ने पहले ही यह कह दिया था कि जडेजा को रणजी ट्रॉफी में उनके खेल के आधार पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में शामिल किया जाएगा। रवींद्र जडेजा 6 महीने से क्रिकेट से दूर हैं चोट की वजह से वो एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+