World Cup 2023: क्या वर्ल्ड कप शेड्यूल में फिर होगा बदलाव, पाकिस्तान मैच को लेकर उठी ये मांग

World Cup 2023 schedule: भारतीय क्रिकेट टीम 10 अलग-अलग शहरों में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करने वाली है। वर्ल्ड कप के लिए स्टेडियम की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वर्ल्ड कप का पहला मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा। लेकिन भारत का सामना वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम पिछली बार साल 2011 में अपने घर पर वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही थी।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने की ये मांग: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को एक पत्र लिखकर शेड्यूल में बदलाव करने का अनुरोध किया है। बीसीसीआई को लिखे पत्र में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने लिखा कि वह वर्ल्ड कप में होने वाले दो मुकाबलों को लगातार आयोजित नहीं कर सकता था। उन्होंने दोनों मैचों के बीच गैप रखने की मांग की है।

Hyderabad Cricket Association 1

जानिए हैदराबाद में कब होंगे मुकाबले: दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इस मैदान पर तीसरा मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। 9 और 10 तारीख होने वाली दो लगातार मुकाबले को लेकर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है।

होस्ट करना होगा मुश्किल: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक लगातार दो मैचों को होस्ट करना मुश्किल होगा। इनमें से एक मुकाबला पाकिस्तान का भी होने वाला है। हैदराबाद पुलिस ने कहा कि वह लगातार दो मैचों में सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए सक्षम नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की इस मांग पर बीसीसीआई क्या कदम उठाती है, अगर मैच के तारीख में फेरबदल की जाती है तो एक बार फिर शेड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+