Asia Cup 2025 बिना पैसे खर्च किए कैसे देखें? फ्री में मैच देखने का ये है आसान जुगाड़
Asia Cup 2025 free live streaming: एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच पहले मैच के साथ शुरू होगा। इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट सभी एशियाई टीमों के लिए बेहद अहम है क्योंकि अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी का यह बड़ा मौका है।
भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव (Asia Cup 2025 free live streaming)
ऐसे में हर फैन अपने चहेते खिलाड़ियों और टीम का मैच देखना चाहता है। आइए जानते हैं भारत सहित अलग-अलग देशों में इसे देखने का आसान तरीका। भारत में एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। टीवी पर मैच देखने के लिए फैंस सोनी स्पोर्ट्स चैनल लगा सकते हैं। वहीं, अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आपको SonyLIV ऐप डाउनलोड करना होगा।

फ्री में देखने का ये है तरीका
इसमें कई प्लान उपलब्ध हैं। जैसे कि 399 रुपये का प्रीमियम मासिक पैक के साथ आप रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं 699 रुपये का मोबाइल-ओनली वार्षिक पैक के जरिए भी आप सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके अलावा 1499 रुपये का वार्षिक प्रीमियम पैक भी आपको ये सेवा देने का काम करती है। अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं, तो कई टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लांस के साथ SonyLIV का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। साथ ही कुछ OTT ऑफर और कार्ड पेमेंट ऑफर्स के जरिए भी आपको मैच फ्री में देखने का मौका मिल सकता है।
अन्य देशों में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
पाकिस्तान - Tamasha और Tapmad ऐप, साथ ही Ten Sports चैनल
बांग्लादेश - Toffee ऐप, Rabbithole और T Sports
श्रीलंका - Peo TV, Channel Eye (SLRC), Dialog TV
अफगानिस्तान - Ariana TV
यूएई/मिडिल ईस्ट - StarzPlay और Switch TV
यूके और न्यूजीलैंड - Sky Go और Sky Sports Cricket
अमेरिका - Willow TV और ESPN+
कनाडा - Willow Canada और Hotstar
ऑस्ट्रेलिया - Kayo Sports और Fox Sports












Click it and Unblock the Notifications