Net Worth: ₹10 करोड़ का बंगला और ₹97 करोड़ का बैंक बैलेंस! मिलिए रिवाबा जडेजा से जो बनीं गुजरात की मंत्री!
गुजरात की राजनीति में शुक्रवार को ऐसा टर्निंग पॉइंट आया जिसने सबको हैरान कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट विस्तार के दौरान भारतीय क्रिकेट रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने मंत्री पद की शपथ लेकर सुर्खियों में जगह बना ली। जामनगर उत्तर से BJP विधायक रिवाबा का कैबिनेट में शामिल होना ये साफ इशारा देता है कि पार्टी अब युवा चेहरों और बड़े नामों पर दांव लगा रही है।
इंजीनियरिंग से लेकर करणी सेना की कमान और फिर राजनीति के मैदान तक- रिवाबा का यह सफर लगातार चर्चा में रहा है। और अब मंत्री बनने के बाद लोगों के मन में एक सवाल होना लाजिमी है कि आख़िर रिवाबा जडेजा की नेटवर्थ (Net Worth) कितनी है?

रिवाबा की नेटवर्थ कितनी है?
रिवाबा जडेजा सिर्फ राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि एक मजबूत अमीर शख्सियत भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिवाबा जडेजा की घोषित नेटवर्थ 97 करोड़ रुपये से अधिक है। यह भारी-भरकम संपत्ति उन्हें गुजरात के सबसे धनी विधायकों में से एक बनाती है।
चार मंजिला हवेली में रहती हैं रिवाबा
इसके अलावा वह अपने पति रवींद्र जडेजा के साथ जामनगर में एक आलीशान, चार मंजिला हवेली में रहती हैं। यह शाही निवास 10 करोड़ रुपये से अधिक का है, जो अपने राजसी इंटीरियर और डिज़ाइन के लिए जाना जाता है।
इंजीनियरिंग की डिग्री से लेकर सियासी पिच तक
रिवाबा का सफर बताता है कि वह सिर्फ क्रिकेट स्टार की पत्नी नहीं हैं, बल्कि अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने राजकोट के आत्मिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। राजनीति में उतरने से पहले, उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहकर करणी सेना के महिला विंग की कमान संभाली थी। मार्च 2019 में उन्होंने BJP में शामिल होकर विधिवत राजनीतिक पारी शुरू की और 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर से जीत हासिल की।
रिवाबा जडेजा और 'सर' जडेजा का शाही कार कलेक्शन
रिवाबा जडेजा और उनके पति क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। इस कलेक्शन की सबसे चर्चित कार ऑडी Q7 (Audi Q7) है। इसके अलावा उनके गैराज की शोभा बढ़ाने वाली कारों में एक रोल्स-रॉयस रैथ (Rolls-Royce Wraith) जैसी महंगी और शानदार कार शामिल है।
उनकी अन्य लग्जरी गाड़ियों में बीएमडब्ल्यू X7 (BMW X7) (एक फ्लैगशिप एसयूवी), एक प्रीमियम सेडान ऑडी A4 (Audi A4), एक दमदार फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) और एक प्रीमियम हैचबैक वोक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) शामिल हैं। यह कलेक्शन उनकी हाई-प्रोफाइल जीवनशैली और पसंद को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।












Click it and Unblock the Notifications