KKR IPL Playoff Scenario: अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी केकेआर, 1 रन से मिली रोमांचक जीत ने बढ़ाई उम्मीदें
KKR IPL Playoff Scenario: रविवार यानी 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2025 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया। अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाने का काम किया।
केकेआर के लिए रसेल ने खेली ताबड़तोड़ पारी (KKR IPL Playoff Scenario)
गत चैंपियन केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन इसके बावजूद भी टीम के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर कुल 206 रन बनाए। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 25 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाकर कोलकाता के लिए टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 रन बनाए। जिसकी बदौलत केकेआर ने 206 रन बनाने में सफलता हासिल की।

केकेआर को मिली एक रन से जीत
207 रनों के लक्ष्य के जवाब में कप्तान रियान पराग की 95 रनों की पारी के बावजूद रॉयल्स आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। रहाणे की अगुवाई वाली टीम के लिए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोइन अली ने दो-दो विकेट लिए। वहीं वैभव अरोड़ा ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्य़वंशी को पवेलियन वापस भेजने का काम किया। राजस्थान की टीम जीत हासिल करने से एक रन से चूक गई।
केकेआर को ऐसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री
कोलकाता में राजस्थान पर 1 रन की जीत मौजूदा सीज़न में केकेआर की पांचवीं जीत थी। 11 मैचों के बाद 11 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 अंक तालिका में छठे स्थान पर है। केकेआर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ में अभी भी शामिल हैं। रहाणे की टीम अगर अपने बचे हुए तीन लीग मैच जीत लेती है तो वह टॉप फोर में आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications