SL vs BAN: एंजेलो मैथ्यूज हुए टाइम आउट, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुई ऐसी घटना

Angelo Mathews Timed Out: दिल्ली में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में एक अजीब घटना हुई है। श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है। मैथ्यूज को आउट देने के बाद वह काफी गुस्से में दिखाई दिए।

श्रीलंका के बल्लेबाज समरविक्रमा के आउट होने के बाद यह घटनाक्रम हुआ। मैथ्यूज क्रीज पर गए तब उनके हेलमेट के एक साइड का स्ट्रिप खुला हुआ था। उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगवाया था। इसके बाद टाइम पूरा हो गया और बांग्लादेश की तरफ से अपील कर दी गई। शाकिब अल हसन ने अपील की थी। इसके बाद अम्पायर ने मैथ्यूज को आउट दिया।

Angelo Mathews

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार कोई बल्लेबाज इस तरह टाइम आउट हुआ है। मैथ्यूज ने बाद में शाकिब अल हसन और अम्पायर के साथ बात की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उनको मैदान छोड़कर जाना पड़ा। शाकिब नहीं माने। नियम यही है कि बल्लेबाज के आउट या रिटायरमेंट के बाद 2 मिनट के अंदर खेलने के लिए तैयार होना होता है।

मैथ्यूज ने जैसे ही हेलमेट को ठीक करना चाहा, इसकी स्ट्रिप टूटी हुई थी। इसके बाद नया हेलमेट मंगाया गया। तभी गेंदबाजी कर रहे शाकिब अल हसन ने अपील कर डाली और अम्पायर ने आउट दे दिया। इसके बाद शाकिब ने मैथ्यूज की कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया और बल्लेबाज को जाना पड़ा। मैथ्यूज ने टूटे हुए हेलमेट के बारे में अम्पायर को बताया भी था।

आईसीसी नियमों के आर्टिकल 40.1.1 के अनुसार कोई बल्लेबाज आउट होता है या रिटायर हो जाता है तो 2 मिनट के अंदर ही नए बल्लेबाज को खेलने के लिए तैयार हो जाना होता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो बल्लेबाज आउट होगा। ख़ास बात तो यह है कि इस तरह आउट होने पर विकेट गेंदबाज के खाते में नहीं जोड़ा जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+