ISL 2021-22: बादशाहत बरकरार रखने के लिये मोहन बागान करेगी वापसी, ओडिशा की खराब फॉर्म पर होगी नजर

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। एटीके मोहन बगान अंक तालिका की शीर्ष टीमों में पहुंचने का अभियान फिर से शुरू करेगा, जब उसका मुकाबला रविवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में अस्थिर ओड़िसा एफसी होगा। महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड ने अपना पिछला मैच पांच जनवरी को खेला था, जिसमें उसने हैदराबाद एफसी से 2-2 से ड्रा खेला था। उसके बाद से बगान के तीन मैच स्थगित हुए हैं, जिनमें से ओड़िसा के खिलाफ ये मुकाबला भी शामिल था। इसी कारण से बगान ने केवल नौ मैच खेले हैं और 15 अंक हासिल किए हैं। रविवार को जीत कोलकाता की टीम को शीर्ष चार में पहुंचा देगी और साथ ही उसके पास दो मैच अतिरिक्त होंगे।

कोच जुआन फेर्रांडो ने डिफेंडर संदेश झिंगन को अपने साथ जोड़कर बगान की बैकलाइन को मजबूत किया, जो क्रोएशियाई क्लब एचएनके सिबेनिक की ओर से खेलकर लौट आए। कोलकाता की टीम को अपने स्टार प्लेमकर हुगो बौमाउस के बिना ही ओड़िसा का सामना करना होगा, क्योंकि मोरोक्को में जन्मा फ्रेंच अटैकिंग मिडफील्डर पिछले लगातार चार मैचों में येलो कार्ड मिलने के कारण अगामी मुकाबले में निलम्बन का सामना करेगा। वह पांच गोलों के साथ काम की ओर से संयुक्त रूप से सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

और पढ़ें: मार्च के आखिरी हफ्ते से होगा IPL 2022 का आगाज, BCCI सचिव जय शाह ने शेड्यूल पर किया बड़ा ऐलान

कोच फेर्रांडो की चिंता महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड की बैकलाइन है, जो अब तक 18 गोल खा चुकी है। उसने पिछले सात मैचों से क्लीन शीट हासिल नहीं की है। फेर्रांडो ने कहा, "ओडिसा इस समय एक मजबूत टीम दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि यह एक कठिन मुकाबला होगा।" बाकी टीमों की तुलना में दो गेम कम खेलने पर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई फायदा मौजूद है।"

इस बीच, ओड़िसा अपने पिछले मैच में सुस्त नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर जीत से वापस पटरी पर लौट आई है, लेकिन कोच किनो गार्सिया को अच्छे से मालूम होगा कि बगान एक अलग टीम है। अरिदाई कैबरेरा फॉर्म में है, जिन्होंने ओड़िसा की पिछली दो जीत में से प्रत्येक में गोल दागे हैं। वास्तव में, इस सीजन में उनके सभी गोल उन मैचों में आए हैं जिन्हें ओडिशा ने जीता था। जावी हेर्नांडेज़ भी अच्छे टच में हैं, और कोच गार्सिया को उम्मीद है कि ये जोड़ी बगान के खिलाफ फायर कर सकती है।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं उतरे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी, क्या BCCI से डर गया है ECB

किनो गार्सिया ने कहा, "हम जानते हैं कि उनके पास वास्तव में शक्तिशाली आक्रामक खिलाड़ी हैं और हमारे पास उनके खिलाफ एक योजना है। हमारे पास इस मैच से अंक जीतने की संभावना है।" ओडिसा ग्यारह मैचों में 16 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है और जीत के साथ शीर्ष चार में जगह बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+