'हसीन जहां नहीं मानीं,' गुजारा भत्ता को लेकर मोहम्मद शमी के भाई ने किया हैरान करने वाला खुलासा

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को कलकत्ता हाईकोर्ट के ताजा फैसले में बड़ा झटका लगा है। गुजारा भत्ता मामले में कोर्ट ने हसीन जहां के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भत्ते की राशि में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। इस पर शमी के कजिन डॉ. मुमताज ने प्रतिक्रिया दी है।

हाईकोर्ट ने हसीन जहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए मोहम्मद शमी को हर महीने ₹4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। इसमें से ₹1.5 लाख हसीन जहां को मिलेगा और ₹2.5 लाख उनकी बेटी आयरा के भरण-पोषण के लिए होगा। इससे पहले शमी कुल ₹1.3 लाख प्रति माह दे रहे थे।

mohammed shami hasin jahan

अब हसीन जहां को हर साल मिलेंगे ₹48 लाख रुपये
कोर्ट के इस फैसले के बाद शमी को अब हर साल ₹48 लाख रुपये देने होंगे। यह रकम किसी हाई-एंड जॉब पैकेज से कम नहीं मानी जा रही। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

गुजारा भत्ता को लेकर शमी के कजिन ने किया बड़ा खुलासा
शमी के कजिन डॉ मुमताज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'वह पहले से ही भत्ता दे रहे थे। हसीन जहां इस मुद्दे को बहुत लंबे समय से खींच रही हैं। हसीन जहां ने यह सब ड्रामा किया है। हमने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। बेटी अपने पिता के साथ रहे तो बेहतर होगा। वह पहले से ही उसके स्कूल का खर्च उठा रहे थे।'

शमी की फॉर्म और किस्मत दोनों सवालों में
एक ओर कानूनी पेंचों में फंसे शमी का क्रिकेट करियर भी मुश्किल दौर में है। वह इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं और आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। उनकी टेस्ट टीम में वापसी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।

शमी की नेटवर्थ और कमाई के सोर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति ₹65 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। यही वजह रही कि कोर्ट ने उन्हें बड़ी राशि देने लायक माना।

मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर
शमी का क्रिकेट करियर तेज गेंदबाज के रूप में शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 64 मैचों में 229 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 6 बार पारी में 5 विकेट शामिल हैं। उनका टेस्ट बॉलिंग एवरेज 27.71 और स्ट्राइक रेट 50.28 रहा है।

वनडे में शमी के नाम 206 विकेट
वनडे में शमी ने 108 मुकाबलों में 206 विकेट लिए हैं, जिसमें 7/57 का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। टी20 और आईपीएल में भी उन्होंने 8 से ऊपर की इकॉनमी रेट के बावजूद अहम मौकों पर विकेट झटके हैं- IPL में 133 विकेट और इंटरनेशनल T20 में 27 विकेट उनके नाम हैं।

बल्लेबाजी की बात करें तो शमी का रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कभी-कभी लॉअर ऑर्डर पर जरूरी रन जोड़े हैं। टेस्ट में उन्होंने 750 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक भी लगाए हैं। वनडे, टी20 और IPL में उनका योगदान सीमित रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+