'शमी बेवजह पैसे खर्च कर रहे, क्राइम करके कितने दिन बचेगा', अब हसीन जहां ने खुलेआम दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Hasin Jahan Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग हुईं उनकी पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर पिछले काफी वक्त से क्रिकेटर के खिलाफ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर कमेंट करते रही हैं। हसीन जहां और मोहम्मद शमी का फिलहाल तलाक नहीं हुआ है, दोनों कई सालों से एक-दूसरे से अलग रहे हैं।

अब हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को अपने एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलेआम कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली है।

Hasin Jahan Mohammed Shami

हसीन जहां ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी कमेंट किया है। उन्होंने यूपी पुलिस और मोहम्मद शमी से जुड़ी एक अखबार में छपी खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

हसीन जहां ने कहा- बेवजह शमी पैसे खर्च कर रहे हैं

हसीन जहां ने कहा, ''देखिए, एसपी अमरोहा का बयान। क्राइम यूपी में होगी तो शिकायक यूपी में ही होगा या बंगाल में? एसपी सर, पढ़ कर ही एसपी बने होंगे तो फिर ऐसा बयान क्यों दिया? आप लोग सोचिए।''

हसीन जहां ने आगे लिखा, ''एक क्रिमिनल क्राइम कर के कितने दिन बचेगा। एक दिन तो कानून के शिकंजे में फंसेगा ही। बेवजह शमी अहमद (मोहम्मद शमी) पैसे खर्च कर रहे हैं। जिस दिन मैंने ठान लिया कि कंप्लेन में कार्रवाई हो...तो क्या रोक लेगा कोई?''

हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लगातार मोहम्मद शमी को लेकर निगेटिव पोस्ट कर रही हैं। सिर्फ मोहम्मद शमी पर ही नहीं, हसीन जहां क्रिकेटर के परिवार के खिलाफ भी पोस्ट करते रहती हैं।

Hasin Jahan Mohammed Shami

Hasin Jahan: जानिए हसीन जहां के बारे में? कब हुई थी मोहम्मद शमी से शादी?

हसीन जहां पेशे से एक बंगाली मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ये पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मोहम्मद शमी और हसीन की शादी 6 जून 2014 को हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद 2018 में दोनों के रिश्ते काफी खराब हो गए थे।

Hasin Jahan Mohammed Shami

हसीन जहां ने साल 2018 में मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हसीन जहां ने ये भी आरोप लगाा था कि मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में शामिल थे।

हालांकि फिलहाल दोनों का कोर्ट से तलाक हुआ नहीं है। मामला कोर्ट में लंबित है। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी जहां का की एक बेटी भी है। जो हसीन जहां के साथ रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+