'ऐसी मुस्लिम औरत पर,' सोफिया कुरैशी के लिए हसीन जहां के बयान ने चौंकाया, शमी को भी बनाया निशाना

Hasin Jahan: हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन और ऑपरेशन सिंदूर की अपडेट देने के लिए मीडिया ब्रीफिंग में इंडियन आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी को आया करती थीं। भारत की तरफ से जो कदम उठाये जा रहे थे, उनकी जानकारी कर्नल सोफिया ने दी थी।

इसके बाद बीजेपी के एक नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया के ऊपर विवादित टिप्पणी की थी और मामले ने तूल पकड़ा था और उनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज की गई है। यह मामला चल ही रहा है, इस बीच भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की प्रतिक्रिया आई है।

hasin jahan

हसीन जहां ने इस मामले के अलावा अपने पति मोहम्मद शमी के ऊपर भी निशाना साधने का काम किया है, वह अक्सर शमी को निशाना बनाती हैं। हसीन जहां ने सबसे पहले कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान दिया और बाद में शमी तक चली गईं।

Hasin Jahan ने क्या लिखा

बीजेपी नेता विजय शाह को सजा देने की मांग करते हुए हसीन जहां ने लिखा कि इनसे बड़ी देशभक्त और प्यार दुनिया भर में नहीं हो सकता है। हमें ऐसी मुश्किल औरत और भारतीय नारी के ऊपर गर्व है। सोची ऐसी देशभक्त और शेरनी औरत के ऊपर कुछ क्रिमिनल माइंडसेट के लोग गलत टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे।

हसीन जहां ने आगे लिखा कि क्या ऐसे लोग आम महिलाओं के साथ गलत करने से बाज आएँगे। बीजेपी सरकार से दरख्वास्त है कि ऐसे क्रिमिनल लोगों को अंजाम तक पहुंचाए। वैसे उम्मीद नहीं है क्योंकि बेल में छूटे हुए क्रिमिनल को अर्जुन अवॉर्ड देने वाली सरकार से क्या उम्मीद करना।

Hasin Jahan ने शमी को लपेटा

हसीन जहां ने शमी के ऊपर निशाना साधते हुए सरकार को भी लपेट दिया। अर्जुन अवॉर्ड शमी को मिला था और हसीन जहां के साथ उनका कोर्ट केस चल रहा है। मामला घरेलू हिंसा का है। हसीन जहां ने शमी को तलाक नहीं दिया है, हर महीने गुजारा भत्ता मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+