हसीन जहां ने ट्रोल्स की निकाली हेकड़ी, किया आग में घी डालने का काम, मजेदार है पूरा मामला
Hasin Jahan: यह तो सभी ने देखा था कि हसीन जहां ने होली मनाई, तो हर कोई उनके ऊपर भड़क गया और ट्रोल करने लगा था। हसीन जहां की बेटी का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह होली सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रही थीं और वहां भी ट्रोल करने वालों का जमावड़ा दिखाई दिया।
इसके बाद हसीन जहां की बेटी को लेकर एक मौलाना का बयान आया था, जिसमें कहा गया था कि यह गैरकानूनी काम है। हालांकि बाद में नाबालिग होने की कंडीशन का हवाला देते हुए मौलाना ने इसे गैरक़ानूनी काम नहीं माना था लेकिन हसीन जहां की नजर सब पर थीं।

शमी की वाइफ ने खुद बोलकर तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनको ट्रोल करने वालों और बयानबाजी करने वालों का पीछा कर लिया है। वह उनको छेड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती और भड़के हुए लोगों को और ज्यादा भड़काने का काम कर रही हैं।
उन्होंने एक बार फिर से एक डांस करने वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मजेदार कैप्शन लिया है और ट्रोल करने वाले यूजर्स को एक तरह से छेड़ने का काम किया है। हालांकि उनके पोस्ट के बाद फिर से लोगों ने उनको गाली देना शुरू कर दिया है।
अपने पोस्ट में हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा कि बुरा ना मानो होली है, सभी देशवासियों को प्यार, होली की शुभकामनाएं। फेस्टिवल समाप्त होने के इतने दिनों बाद तक वह बार-बार होली को लेकर पोस्ट इसलिए कर रही हैं, ताकि उनको ज्ञान देने वालों को जवाब मिल सके और यह काम मुंह से बोलने के बजाय वह सोशल मीडिया पर पोस्ट से कर रही हैं।
हसीन जहां कई बार अपने पोस्ट और उनके कैप्शन से मोहम्मद शमी को भी निशाना बना चुकी हैं। शमी और वह अलग रहते हैं लेकिन उनको हर महीने गुज़ारा भत्ता मिलता है। मामला कोर्ट में चल रहा है, वहां से ही शमी को गुजारा भत्ता देने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications