हसीन जहां ने किया मोहम्मद शमी का जन्मदिन खराब करने का प्रयास, फैन्स ने आकर बजा डाली बैंड

Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और अपने पति के ऊपर आरोप लगाती रहती हैं। वह मौके की तलाश में रहती हैं और उसी के अनुरूप रिएक्ट करती हैं। इस बार भी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के ऊपर निशाना साधने का काम किया है।

मौका था मोहम्मद शमी के जन्मदिन का, हसीन जहां की तरफ से एक पोस्ट लिखते हुए शमी को अपना दुश्मन बताया है। उन्होंने एक फोटो के साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे पता चलता है कि वह किस तरह ख़ुशी के मौके पर शमी को दुखी करने का प्रयास कर रही हैं।

hasin jahan

हसीन जहां ने लिखा कि हम दुश्मनों में पैदा हुए, दुश्मनों में ही पले-बढ़े। रिश्ते भी जब जुड़े, तो उन्हीं से जुड़े। आज वही दुश्मन हमें डराते हैं, कहते हैं तेरा सब कुछ बर्बाद कर देंगे। हम मुस्कुरा कर कहते हैं, जिसने कुछ बनाया ही नहीं, वो क्या बिगाड़ेगा?

आगे उन्होंने लिखा कि दुश्मनों ने जब-जब मेरा बिगाड़ा, तब-तब मैंने पहले से ज़्यादा तरक्की की, अल्हम्दुलिल्लाह। तो ए दुश्मन भाइयों, बहनों, माताओं और चाचाओं, मेरा और बिगाड़ो, हिम्मत दिखाओ, ताकि मैं और तरक्की कर सकूं, इंशाअल्लाह!

हसीन जहां ने इस तरह की बातें मोहम्मद शमी को तकलीफ पहुंचाने के इरादे से लिखी होगी क्योंकि 3 सितम्बर को शमी ने अपना जन्मदिन मनाया। इन्स्टाग्राम पर मोहम्मद शमी ने इसका एक पोस्ट किया। केक काटते हुए उन्होंने लिखा कि प्यार, मुस्कान और आशीर्वाद से भरी एक खूबसूरत शाम। परिवार के साथ बिताए इन अनमोल पलों के लिए दिल से आभारी हूं।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, इंग्लैंड दौरे पर उनको नहीं चुना गया था और अब एशिया कप की टीम में भी उनको शामिल नहीं किया गया है। देखना होगा कि वह कब तक भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहते हैं, उनकी उम्र अब 35 वर्ष हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+