IND vs NZ: केकेआर का खिलाड़ी मुंबई में टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार? टीम इंडिया में शामिल करने पर दिया बड़ा बयान

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक सीरीज हार से बचने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट हर संभव प्रयास कर रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया में एक नया खिलाड़ी शामिल करने की खबर आई है।

हर्षित राणा को टीम में शामिल करने की रिपोर्ट्स सामने आई है और अब खुद राणा की तरफ से एक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। इससे पहले उनको ट्रेवल रिजर्व के रूप में शामिल किया गया था लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच के लिए रिलीज किया गया था।

harshit rana

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। पांच विशेषज्ञ पेसर्स के साथ टीम वहां जाएगी। मुंबई टेस्ट से पहले राणा को टीम में शामिल करना बड़ा डेवलपमेंट है। उन्होंने हाल ही रणजी ट्रॉफी में फिफ्टी जड़ने के अलावा 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

कुछ इसी तरह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया था। पुणे टेस्ट में आते ही सुंदर ने अपना जलवा दिखा दिया था। गेंदबाजी में सुंदर ने धमाका करते हुए कुल 11 विकेट अपने नाम किये थे। हर्षित राणा ने टीम में नाम आने को बड़ी बात बताई और कहा कि मैं इसे लेकर काफी खुश हूँ।

हर्षित राणा ने यह भी कहा कि मैं अपना सौ फीसदी बेस्ट दूंगा। बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी को लेकर हर्षित राणा ने कहा कि आईपीएल में काफी कुछ सीखा है, उसका फायदा तो मिलेगा। कोच गौतम गंभीर को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे वह क्रिकेट और लाइफ के बारे में समझाते रहते हैं।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत की साख के लिए अहम है। कीवी टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। मुकाबला 1 नवंवर से शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+