भारत के दो खिलाड़ी अफगानिस्तान टी20 सीरीज से होंगे बाहर? जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा अपनी हेमस्ट्रिंग चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और ऐसे में उनका सीरीज में हिस्सा लेना मुश्किल नजर आ रहा है।

खबरों के अनुसार राणा को वापसी के लिए अभी कुछ और समय की जरूरत है। उनके लिए यह चोट ऐसे समय पर आई है जब वह भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। पिछले कुछ समय में उन्हें लगातार मौके मिले हैं और टीम मैनेजमेंट ने गेंदबाजी के अलावा उनकी बैटिंग को भी उपयोगी माना है।

indian team

उधर नितीश रेड्डी को लेकर भी खबर अच्छी नहीं है। वह भी इस सीरीज के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। नितीश और हर्षित ने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में बुमराह के साथ फिटनेस टेस्ट दिया। वहां उनकी फिटनेस सही नहीं पाई गई है। इससे दोनों के बाहर होने की पूरी संभावना है। यह माना जा रहा है कि नितीश रेड्डी पहले मैच के बाद उपलब्ध हो सकते हैं।

प्लेयर्स को क्यों नहीं किया जा रहा फिट घोषित?

भारतीय टी20 टीम गुरुवार से अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की तैयारियां शुरू करने वाली है। सूत्रों के अनुसार टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खिलाड़ियों को फिट घोषित करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। खिलाड़ी चिकित्सकीय रूप से फिट हैं लेकिन पूरी तरह मैच फिट होने के लिए उन्हें अभी 10 से 15 दिन और लग सकते हैं।

बुमराह की फिटनेस पर क्या फैसला?

बुमराह की फिटनेस को लेकर फैसला आज लिया जा सकता है, बुमराह के टेस्ट में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन प्रॉपर असेसमेंट के बाद ही उनके खेलने को हरी झंडी मिलेगी। गुरुवार को इस बारे में निर्णय होना है। बुमराह अगर वापस लौटते हैं, तो टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ी राहत की बात होगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+