टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, IPL का स्टार तेज गेंदबाज हो रहा है रिकवर

नई दिल्ली, सितंबर 06। एशिया कप 2022 खत्म होने के बाद हर किसी को टी20 विश्व कप का इंतजार है। टी20 विश्व कप के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान होना बाकि है और उससे पहले खिलाड़ियों की इंजरी बहुत बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। अभी एशिया कप के दौरान रवींद्र जडेजा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से ही एशिया कप नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर आई है।

हर्षल पटेल की होगी वापसी!

हर्षल पटेल की होगी वापसी!

दरअसल, वो अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की चोट अब रिकवर होने के बेहद करीब है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी टी20 विश्व कप और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए यह गेंदबाज टीम में शामिल हो जाएगा। आपको बता दें कि हर्षल पटेल को वेस्टइंडीज दौरे पर पसली में चोट लगी थी, जिसके कारण वो एशिया कप के लिए नहीं चुने गए थे।

अभी एनसीए में हैं हर्षल पटेल

अभी एनसीए में हैं हर्षल पटेल

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ताओं ने यह उम्मीद जताई है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले हर्षल पटेल फिटनेस टेस्ट पास कर सकते हैं। वो फिलहाल एनसीए में हैं और अगले हफ्ते उनका फिटनेस टेस्ट होगा। चयन समिति को उम्मीद है कि हर्षल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

15 सितंबर को टी20 विश्व की टीम का ऐलान!

15 सितंबर को टी20 विश्व की टीम का ऐलान!

माना जा रहा है कि एशिया कप 2022 खत्म होने के बाद 15 सितंबर को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। वहीं 20 सितंबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज होगी और उसके बाद विश्व कप का आगाज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+