T20 World Cup: हैरी ब्रूक ने PAK के परखच्चे उड़ाकर रचा इतिहास, बना दिया ऐसा रिकॉर्ड जिसे देख पूरी दुनिया दंग!
ENG vs PAK, Harry Brook Creates History: T20 वर्ल्ड कप 2026 में पल्लेकेले के मैदान पर हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक तूफान आया है। मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मैच में उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के 19 साल पुराने इतिहास को बदल कर रख दिया। ब्रूक ने अपने बल्ले से कोहराम मचाते हुए इतिहास की किताबों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ एक बेहद अहम मुकाबले में ब्रूक ने महज 51 गेंदों पर शानदार 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 165 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। आइए जानते हैं ब्रूक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे के खास आंकड़े क्या हैं।

T20 World Cup: टूटा कप्तानों का 19 साल का सूखा
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 13 शतक लग चुके थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक भी शतक किसी कप्तान के बल्ले से नहीं निकला था। हैरी ब्रूक ने इस सूखे को खत्म करते हुए वह कर दिखाया जो आज तक महेंद्र सिंह धोनी, रिकी पोंटिंग या विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए। इससे पहले किसी कप्तान द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर 98 रन था, जो क्रिस गेल ने 2010 में भारत के खिलाफ बनाया था।
T20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान हाईएस्ट स्कोर:
- 100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले (2026*
- 98 - क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन (2010)
- 94* - लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो (2026)
- 92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन (2024)
तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी
अपनी इस शतकीय पारी के दौरान ब्रूक ने कई और माइल स्टोन भी अपने नाम किए हैं। वह इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास के महज तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम खेल के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और T20I) में शतक दर्ज है। उनसे पहले यह कारनामा केवल जोस बटलर और डेविड मलान ही कर पाए थे।
संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक
ब्रूक ने अपना शतक 50 गेंदों में पूरा किया, जिसके तुरंत बाद वह 17वें ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए। यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल (47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016) का नाम है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम भी बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications