IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर हरमनप्रीत ने लगाया कोच को गले, वीडियो तेजी से वायरल
IND vs AUS Only Test: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 8 विकेट के अंतर से एक बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत टीम को पटखनी देकर जश्न मनाया।
भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विजयी चौका जड़ते हुए टीम को मुकाबले में जीत दिला दी। इसके बाद सभी खिलाड़ी काफी खुश हुईं और इस जीत का जश्न मनाने लगीं। इस दौरान कोच अमोल मजूमदार जब हरमनप्रीत कौर के पास हाथ मिलाने आए तो कप्तान ने उनको गले लगा लिया।

हरमनप्रीत ने कोच को गले लगाया, इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बीसीसीआई की तरफ से इसका एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें कोच और कप्तान की ख़ुशी देखी जा सकती है। अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने का जश्न मनाया।
भारतीय टीम ने इस महीने टेस्ट क्रिकेट में कुछ अलग ही किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने टेस्ट मुकाबला जीता था। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया को भी अपने घर में पटखनी देते हुए भारतीय टीम ने बताया है कि रेड बॉल क्रिकेट में उनके पास बेहतरीन खिलाड़ियों वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया की महिलाएं भारतीय स्पिनरों के सामने टिक नहीं पाईं। टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर धमाकेदार गेंदबाजी की।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 406 रन का स्कोर खड़ा किया। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 78 रनों का स्कोर हासिल किया।
टीम इंडिया ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल हासिल की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कोशिश करते हुए 261 रनों का स्कोर खड़ा किया। ताहलिया मैक्ग्रा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और एक फिफ्टी जमाई। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 75 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए मुकाबला जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications