'फर्क नहीं पड़ता...,' IPL 2024 से पहले Hardik Pandya ने क्यों दिया ये रिएक्शन? बेबाक जवाब ने किया हैरान

बीसीसीआई (BCCI) ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल (IPL) का शेड्यूल जारी किया है। पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल 2024 शुरू होने पर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए एक्शन में नजर आएंगे। इस बीच पांड्या ने अपने बारे में कुछ दिलचस्प बातों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप ग्रुप स्टेज मैच के दौरान चोट लगने के बाद से पंड्या ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं खेल पाए।

Hardik Pandya

अनजाने पहलुओं पर की खुलकर बात
आगामी आईपीएल सीजन से पहले, पिछले नवंबर में पंड्या को गुजरात टाइटन्स (GT) से मुंबई इंडियंस (MI) में ट्रेड किया गया था, उन्होंने पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी विजेता एमआई कप्तान रोहित शर्मा की जगह ली थी।आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या ने अपने बारे में कई अनजाने पहलुओं पर खुलकर बात की है।

50 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला
हार्दिक पांड्या यूके07 राइडर के साथ एक चैट शो में कहा कि, 'मेरे फैंस को मेरे बारे में एक बात नहीं पता है कि मैं बाहर नहीं जाता हूं। मैं एक घरेलू लड़का हूं। मैं पिछले तीन से चार वर्षों में मुश्किल से ही बाहर गया हूं; जब बहुत जरूरी होता है मैं केवल तभी बाहर गया हूं, या फिर मेरे दोस्तों के साथ कुछ हुआ। मुझे घर पर रहना पसंद है। एक समय ऐसा था जब मैं 50 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला। मैंने होम लिफ्ट भी नहीं देखी,' "मेरे पास अपना होम जिम, होम थिएटर है। जो चीजें मुझे पसंद हैं वे मेरे घर में हैं।'

सोशल मीडिया को लेकर दिया जवाब
हार्दिक पंड्या से सुपर कार में उनकी एक तस्वीर के बारे में पूछा गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पंड्या ने खुलासा किया कि किसी ने उन्हें टेस्ट-ड्राइव के लिए कार भेजी थी। फिर उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं कभी मीडिया में कमेंट नहीं करता, तो मैंने कभी किया नहीं, ना मेरेको फर्क पड़ता है।'

उन्होंने एक मजेदार घटना का भी खुलासा किया जब उन्हें लगा कि 'मैन ऑफ द मैच' ट्रॉफी की पुरस्कार राशि केवल उस खिलाड़ी को मिलती है जिसने इसे जीता है।

पांड्या ने हंसते हुए कहा कि, 'मैंने सोचा था कि जिस खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच चुना जाता है, उसे सारा पैसा मिलता है। इसलिए जब मैंने एमओएम जीता, तो मैंने सोचा कि पैसा मेरे लिए था, लेकिन फिर मुझे पता चला कि यह टीम के बीच बांटा जाता है। आखिरकार, यह यह एक पूरी टीम का खेल है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+