हार्दिक पांड्या की नई कार ने मचाया बवाल, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं दुबई में कई घर
Hardik Pandya Car: हार्दिक पांड्या गेम के अलावा अपने अलग-अलग शौक के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एशिया कप के दौरान हार्दिक पांड्या का हेयर स्टाइल चर्चा में रहा था। इसके अलावा उनकी घड़ी भी काफी सुर्ख़ियों में रही थी। अब उनकी नई कार की बातें हो रही हैं।
हार्दिक पांड्या ने पीले रंग की धांसू कार खरीदी है। यह लम्बोर्गिनी उरुस एसई एसयूवी खरीदी है। इससे उनके गैराज में एक लग्जरी गाड़ी शामिल हो गई है। पहले से ही वह आकारों के शौक़ीन रहे हैं। पांड्या फैशन और अपनी लाइफस्टाइल के मामले में अन्य भारतीय क्रिकेटरों से थोड़े आगे हैं।

खास बात तो यह है कि उनकी नई कार की प्राइस काफी ज्यादा है। आम आदमी के लिए ऐसी गाड़ी खरीद पाना बिलकुल संभव नहीं है। भारत में पिछले साल ही यह कार लॉन्च हुई थी, तब से ही हार्दिक पांड्या की नज़रें उस पर थी और अब वह इसके मालिक हैं।
Hardik Pandya की कार की प्राइस
Lamborghini Urus भारत में लग्जरी और परफॉर्मेंस SUV सेगमेंट की एक बेहद खास कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.57 करोड़ है, यह भारत की पहली प्लग इन SUV है। इस प्रीमियम प्राइस टैग के साथ Urus शानदार डिजाइन, दमदार हाइब्रिड इंजन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स का कॉम्बिनेशन देती है, जो इसे अमीर खरीदारों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है।
हार्दिक पांड्या की कार की कीमत में दुबई में कई घर खरीदे जा सकते हैं दुबई में एक स्टूडियो अपार्टमेंट की अनुमानित कीमत करीबन एक करोड़ बताई जाती है। उस हिसाब से पांड्या की गाड़ी की राशि में वहां चार फ़्लैट खरीदे जा सकते हैं।
Hardik Pandya ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं हैं। एशिया कप के दौरान वह चोटिल हो गए थे, अब ठीक होने के बाद ही उनको वापस एक्शन में देखा जाएगा। फ़िलहाल वह रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications