IPL से पहले हार्दिक पांड्या के तूफान में उड़ा CSK का 2.2 करोड़ का खिलाड़ी, 1 ओवर में ठोक दिए 29 रन
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने आईपीएल 2025 से पहले घरेलू टी20 टूर्नामेंट में दम दिखाया। हार्दिक ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में तमिलनाडु के खिलाफ आखिरी गेंद पर 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली।
हार्दिक ने बड़ौदा के लिए नंबर 6 पर बल्लेबाजी की, जब मैच के 16वें ओवर में टीम 152 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि, अगले ही ओवर में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के नए खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह को अपना निशाना बना लिया। गुरजनपीत को चेन्नई ने 2.2 करोड़ रुपए में साइन किया है।

हार्दिक पांड्या ने एक ओवर में बटोरे 29 रन
हार्दिक ने लगातार चार छक्के और एक चौका जड़कर गुरजनपीत के ओवर में 29 रन बटोरे। इस ओवर में एक नो बॉल भी थी। उनकी शानदार ने समीकरण को 18 गेंदों पर 36 रन तक सीमित कर दिया। उन्होंने तीन और छक्के और तीन अन्य चौके लगाए, और शेष 30 रन बनाकर बड़ौदा को सात विकेट से जीत दिलाई। शाम को विजय शंकर के एक ओवर में तीन छक्के लगाने वाले हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोहली और पुजारा को आउट करके बटोरी सुर्खियां
गुरजपनीत ने सितंबर में बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट पर विराट कोहली को आउट करके सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने अगले महीने रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा को आउट किया।
ये भी पढ़िए- 'मैं घर की बड़ी बेटी हूं और मुझे,' सानिया मिर्जा ने खुलकर कही दिल की बात, बताया किस काम में होती है मुश्किल
बड़ौदा ने तीन विकेट से जीता मैच
इस मैच में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा को 222 रनों का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा की टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 30 गेंदों में 69 रनों की पारी के दम पर बड़ौदा को 3 विकेट से मैच जितान में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications