हार्दिक पांड्या को मिल गई नई गर्लफ्रेंड? कौन है यह लड़की जो मैच देखने दुबई गई, फैन्स ने पकड़ लिया अफेयर?

Hardik Pandya ki nayi Girlfriend?: हार्दिक पांड्या का नताशा स्तानकोविक से तलाक होने के बाद कुछ अन्य गर्ल्स से नाम जड़ा था। उनमें जैस्मिन वालिया भी एक थीं उसके बाद अब एक और नई लड़की के नाम पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। एशिया कप के दौरान दुबई में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने प्रदर्शन से सुर्ख़ियों में थे लेकिन अब निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहें। माहिका को हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माना जा रहा है।

hardik pandya girlfriend

हार्दिक की गर्लफ्रेंड को लेकर कयास

अफवाहों ने उस समय जोर पकड़ा, जब माहिका शर्मा को दुबई में हुए भारत और पाकिस्तान के एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में देखा गया। स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी हार्दिक पांड्या से कथित नज़दीकियों को लेकर चर्चा तेज़ हो गई। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया और यूज़र्स ने उनके बीच संभावित रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।

पहली बार नहीं जुड़ा है दोनों का नाम

हार्दिक का नाम माहिका के साथ पहली बार नहीं जुड़ा है, इससे पहले रेडिट और इन्स्टाग्राम पर भी लोगों का मानना था कि इन दोनों के बीच कोई कनेक्शन है। सबसे बड़ा संकेत यह था कि दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी करते हैं। इसी वजह से अटकलों का दौर शुरू हुआ और अब माहिका को दुबई में देखकर फैन्स ने फिर से कयास लगाना शुरू किया है। कुछ लोग तो पोस्ट और बैकग्राउंड में समानता की बातें करके भी रिश्ते पर मुहर लगा रहे हैं।

रिश्ते को लेकर नहीं है कोई आधिकारिक जानकारी

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटका था। माहिका के वहां होने से उनके अफेयर की अटकलें तो चल रही हैं लेकिन दोनों तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि देखने को नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+