डेट नाइट पर रोमांटिक हुए हार्दिक-माहिका, पैप्स को देख गर्लफ्रेंड को बचा ले गए, वीडियो ने लगाई आग

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों हार्दिक का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों की मानें, तो दोनों शादी करने वाले हैं।

हाल ही में इस कपल को मुंबई में एक रोमांटिक डेट नाइट पर स्पॉट किया गया, जहाँ हार्दिक का अपनी लेडी लव के प्रति 'प्रोटेक्टिव साइड' देखकर हर कोई हैरान रह गया। हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते हुए दिखे।

hardik pandya

भीड़ के बीच हार्दिक ने पलड़ा माहिक का हाथ

बीती रात जब हार्दिक और माहिका एक साथ नजर आए, तो पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया। जैसे ही माहौल थोड़ा अनियंत्रित होने लगा, हार्दिक ने पलक झपकते ही कमान संभाल ली। उन्होंने सबसे पहले माहिका का हाथ मजबूती से थामा और उन्हें भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित गाड़ी तक ले गए। जब तक माहिका कार के अंदर आराम से नहीं बैठ गईं, हार्दिक एक ढाल की तरह उनके पीछे खड़े रहे।

Oops Moment' पर भड़का था हार्दिक का गुस्सा

हार्दिक का यह व्यवहार उस घटना के बाद आया है, जब कुछ दिन पहले माहिका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में कैमरापर्सन्स ने माहिका को गलत एंगल से कैप्चर किया था, जिससे वह 'ऊप्स मोमेंट' (Oops Moment) का शिकार हो गई थीं। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक कड़ा पोस्ट लिखकर पैप्स को फटकार लगाई थी और प्राइवेसी का सम्मान करने की सलाह दी थी। यही वजह रही कि इस बार हार्दिक खुद बॉडीगार्ड बनकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते दिखे।

सोशल मीडिया पर मिली 'परफेक्ट बॉयफ्रेंड' की उपाधि

सोशल मीडिया पर इस डेट नाइट का वीडियो वायरल होते ही फैंस हार्दिक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा। यूजर्स के अनुसार हार्दिक पांड्या जैसा बॉयफ्रेड ही होना चाहिए। कई लोगों ने हार्दिक पांड्या को परफेक्ट बॉयफ्रेंड माना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+