वेस्टइंडीज टूर के लिए चुनी गई टीम से हार्दिक पांड्या का नाम गायब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही हुई थी वापसी
नई दिल्ली, जुलाई 06। वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने एकदम नई नवेली टीम चुनी है, जिसका कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। साथ ही टीम के अन्य सभी रेगुलर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इनमें विराट, रोहित, बुमराह, ऋषभ और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है।

पांड्या को आराम देने का फैसला हैरानी भरा
वेस्टइंडीज टूर के लिए हार्दिक को आराम दिए जाने का चयनकर्ताओं का फैसला थोड़ा हैरान करने वाला है, क्योंकि आईपीएल के बाद हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से ही तो इंटरनेशनल टीम में वापसी की है। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली और अब वो इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे। सिर्फ तीन सीरीज खेलने के बाद ही हार्दिक को फिर से आराम दिए जाने का फैसला थोड़ा हैरान करने वाला है।
2 साल से कम ही क्रिकेट खेले हैं पांड्या
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल से पहले लंबे समय तक पहले पीठ और फिर कंधे की चोट से परेशान रहे थे। एशिया कप 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या सबसे पहले चोटिल हुए थे। इस मैच में उन्हें पीठ में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। पांड्या को 2019 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप के बाद फिर से पांड्या लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेले और फिर उन्हें पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम में चुना गया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या फिर से चोटिल हो गए थे। वर्ल्ड कप के बाद फिर पांड्या क्रिकेट से दूर रहे और फिर उन्होंने आईपीएल में वापसी की।
ऐसे में पिछले 2 साल से हार्दिक पांड्या अन्य सीनियर क्रिकेटरों के मुकाबले बहुत कम क्रिकेट खेले हैं। वहीं वापसी के बाद उन्होंने गेंदे और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है तो फिर उन्हें टीम से क्यों ही बार किया गया?












Click it and Unblock the Notifications