MS धोनी के आउट होते ही स्टेडियम में पसरा सन्नाटा, हार्दिक पांड्या ने भी नहीं मनाया जश्न, देखें Video
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ मुकाबले में धोनी जब क्रीज पर बिना कोई बड़ा शॉट खेले आउट हो गए तो चेपॉक के दर्शक काफी निराश नजर आए। 'कैप्टन कूल' सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

CSK vs GT: आईपीएल 2023 में आज, 23 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्वालीफायर-1 में आमना-सामना हो रहा है। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई के होमग्राउंड पर खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, वहीं चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इस मुकाबले में चेन्नई का एक ऐसा विकेट गिरा, जिसका जश्न गुजरात ने भी नहीं मनाया और स्टेडियम में फैंस भी मायूस नजर आए।
दरअसल, चेपॉक के स्टेडियम में अपने माही की बल्लेबाजी देखने आए फैंस को इस मैच में सिर्फ निराशा हाथ लगी, क्योंकि कैप्टन कूल का बल्ला गुजरात के खिलाफ खामोश रहा। दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद फैंस को सिर्फ अपने 'माही' से आतिशी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
स्टेडियम में मौजूद फैंस ही नहीं बल्कि धोनी की बेटी जीवा भी अपने पापा को आउट देख मायूस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान जीवा के साथ उनकी मां और धोनी की पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं, उनके चेहरे भी निराशा साफ झलक रही थी।
दरअसल, रायडू के आउट होने के बाद 17वें ओवर की समाप्ति पर धोनी क्रीज पर आए, लेकिन चेन्नई का छठा विकेट धोनी के रूप में गिरा है। धोनी 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें गुजरात के मोहित शर्मा ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया।
Recommended Video
धोनी का कैच हार्दिक पांड्या ने बहुत ही आराम से लपक लिया, लेकिन इतने बड़े विकेट के गिरने के बाद भी पांड्या ने जश्न नहीं मनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications