WWE रिंग में मिला हार्दिक पांड्या का हमशक्ल, तस्वीर देख खुद रेसलर भी हुआ हैरान

नई दिल्ली। खेल जगत में कई खिलाड़ियों के हमशक्ल देखने को मिलते हैं। भारतीय टीम के विराट कोहली के भी हमशक्ल हैं तो वहीं अब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के हमशक्ल की तस्वीर वायरल हुए है। खास बात यह है कि जिस शख्स का चेहरा हार्दिक की तरह दिखता है वो कोई आम नहीं है, बल्कि डब्ल्यूडब्ल्यू रिंग में धमाल मचाने वाला रेसलर है। ट्विटर पर जब हार्दिक की रेसलर के साथ फोटो वायरल हुए तो खुद रेसलर भी उसे देख हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें- खास है 24 तारीख, सचिन ने जड़ा था पहला ODI दोहरा शतक, लगे थे इतने चाैके-छक्के

वायरल हुए तस्वीर
हार्दिक की तरह दिखने वाला रेसलर कोई और नहीं, बल्कि कारमेलो हाएस है। एक यूजर ने ट्विटर पर दोनों की तस्वीर एकसाथ शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ''क्रिकेट में सफल करियर बनाने के बाद हार्दिक पांड्या ने NXT में डेब्यू किया।'' इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स प्रतिक्रिया देते दिखे। लोगों ने हार्दिक और कामरेलो की तस्वीर पर मीम बनाना शुरू कर दिए। एक यूजर ने स्पाइडर मैन का फनी मीम शेयर करते हुए लिखा कि जब हार्दिक कारमेलो हेज से मिलेंगे तो कुछ ऐसे ही हालत होंगे।

तस्वीर देख खुद रेसलर भी हुआ हैरान
सोशल मीडिया पर जब दोनों ट्रेंड करने लगे तो रेसलर कामरेलो भी हैरान रह गए। उन्होंने हार्दिक का इसके लिए शुक्रिया किया। कारमेलो ने अपने ट्वीट में लिखा, ''हार्दिक पांड्या ने मुझे भारत में ट्रेंड करवाया है। बहुत सारा प्यार।''
काैन हैं कारमेलो?
बता दें कि कारमेलो वर्तमान में WWE NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन हैं। इनका बचपन का नाम क्रिश्चियन ब्रिघम है। इस रेसलर का जन्म 1 अगस्त 1994 को हुआ था। उन्हें वर्तमान में WWE में साइन किया गया है, जहां वे कामरेलो हाएस नाम से जाने जाते हैं। 23 जनवरी, 2015 को कारमेलो ने स्वतंत्र प्रचार, बियॉन्ड रेसलिंग में अपनी पेशेवर कुश्ती की शुरुआत की, जिसमें ड्रू मास्टोन और केविन पार्क के साथ एक टैग टीम बनाई, जहां उन्होंने 2 बफ, ऐस रोमेरो और जेवियर बेल को हराया।












Click it and Unblock the Notifications