आखिरकार पूरी हुई तलाश, टीम इंडिया को मिला अगला Dhoni.. हरभजन सिंह ने बताया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद क्रिकेट के गलियारों में हर तरफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम का डंका बजा हुआ है।

नई दिल्ली, 31 अगस्त: पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद क्रिकेट के गलियारों में हर तरफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम का डंका बजा रहा है। हार्दिक ने जिस तरह से दबाव भरी परिस्थितियों में खुद को शांत रखा, वह वाकई में काबिले तारीफ है। पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने तो पांड्या को लेकर बड़ी भविष्यवाणी तक कर डाली है। भज्जी का ऐसा कहना है कि हार्दिक भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

धोनी की तरह शांत है हार्दिक

धोनी की तरह शांत है हार्दिक

हरभजन सिंह का मानना है कि हार्दिक पांड्या मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह शांत रहते हैं। स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए हरभजन ने कहा, ''उसे कप्तान बनना चाहिए, मुझे लगता है कि वह जरूर कप्तान बनेंगे। उन्होंने हाल के दिनों में एक अलग अवतार दिखाया है। वह एमएस धोनी की तरह बन गए हैं, वह बहुत शांत हैं। वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें अपनी क्षमता पर बहुत भरोसा है।''

अच्छे कप्तान बनेंगे पांड्या

अच्छे कप्तान बनेंगे पांड्या

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर के अनुसार, हार्दिक ना सिर्फ शानदार ऑलराउंडर है बल्कि उनके अंदर एक अच्छा कप्तान बनने के भी सभी गुण मौजूद है। भज्जी ने कहा, ''जब वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर जाते हैं तो अलग तरह का स्वैग रहता है। उन्होंने काफी मेहनत कर टीम में वापसी की और वह जानते हैं कि टीम के लिए जीतने को लेकर उन्हें क्या करना है। मैं उनको कप्तान के रूप में देखता हूँ। जिस तरह का स्वभाव उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच और आईपीएल में दिखाया है, वह शानदार है। मुझे लगता है कि नेशनल टीम का कप्तान बनने के तमाम गुण उनके अंदर मौजूद हैं।''

बतौर कप्तान जीता आईपीएल

बतौर कप्तान जीता आईपीएल

आईपीएल के 15वें सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को नई नवेली गुजरात टाइटन्स का कप्तान बनाया गया था। इससे पहले पांड्या के पास कप्तानी का कुछ खास अनुभव नहीं था, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते-होते हर कोई उनकी कप्तानी की तारीफ कर रहा था। पहली बार टीम की कमान संभालते हुए उन्होंने गुजरात को आईपीएल चैंपियन बनाया। इस सीजन के बाद से ही उनको भारत के फ्यूचर कैप्टन के तौर पर भी देखा जाने लगा था।

टीम इंडिया के लिए हार्दिक अभी तक 3 T20I मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और तीनों में टीम ने जीत का स्वाद चखा।

पाक के खिलाफ कैसा था प्रदर्शन

पाक के खिलाफ कैसा था प्रदर्शन

एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत के सामने 148 रन का टारगेट रखा था और आखिरी ओवर भारत को जीत के लिए 7 रन बनाने थे। पहली ही गेंद पर बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा (35) बोल्ड हो गए, लेकिन पांड्या कहां दबाव में कमजोर होने वाले थे। उन्होंने पूरा समय लिया और शांत रहते हुए ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिलाई। मैच में स्टार ऑलराउंडर ने 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। उससे पहले उन्होंने 3 विकेट भी लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+