Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड महीका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल
Hardik Pandya Amitabh Bachchan video viral: भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम मिला है। लेकिन 21 जनवरी से होने वाली टी-20 सीरीज में वह टीम का हिस्सा होंगे। इन दिनों पंड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट और उसके बाद एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई घटना ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
नीता अंबानी के इवेंट में 'लेडी लव' के साथ पहुंचे हार्दिक (Hardik Pandya Amitabh Bachchan video viral)
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रेड कार्पेट पर हाथ थामे नजर आए। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइलिश अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। लेकिन शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब हार्दिक ने माहिका की मुलाकात बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से करवाई।

फैंस ने जाहिर किया था गुस्सा
दिग्गज हस्तियों से भरे इस कार्यक्रम में हार्दिक का यह निजी और गर्मजोशी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खेल और सिनेमा के इस मेल ने इवेंट की चमक को दोगुना कर दिया। इससे पहले क्रिसमस से पहले जब हार्दिक माहिका के साथ एक रेस्टोरेंट से डिनर कर बाहर निकल रहे थे, तब फैंस की भारी भीड़ उन्हें घेरे खड़ी थी। हार्दिक ने धैर्य के साथ कई फैंस को सेल्फी दी, लेकिन इसी बीच भीड़ में मौजूद एक शख्स ने सेल्फी न मिल पाने के कारण गुस्से में उन्हें "भाड़ में जा" कह दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक ने इस अपशब्द पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने न तो पलटकर गुस्सा किया और न ही कोई बहस की। वे बिना किसी विवाद के शांति से अपनी कार की ओर बढ़ गए। हार्दिक के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते अक्सर खिलाड़ियों को ऐसी अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हार्दिक ने जिस तरह से संयम बनाए रखा, वह उनकी 'क्लास' को बताता है।












Click it and Unblock the Notifications