हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ रकम, CSK इन धांसू प्लेयर्स को ट्रेड कर भेजेगी मुंबई इंडियंस

Hardik Pandya: चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखा रही है। खबरों के अनुसार हार्दिक को लाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अपने दो प्लेयर्स मुंबई इंडियंस को देगी और कैश भी देगी। यानी दो खिलाड़ी देने के अलावा 10 करोड़ की रकम भी देकर हार्दिक पांड्या को लाया जाएगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के बदले में आयुष म्हात्रे और कैश मांगा था। चेन्नई सुपर किंगे युवा खिलाड़ी आयुष को भेजने के मूड में बिल्कुल नहीं है। इस वजह से अब दूसरी डील ऑफर हो रही है, इसमें एक भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी देने की बात हो रही है।

Hardik Pandya

हार्दिक के बदले दो प्लेयर और 10 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे के साथ 10 करोड़ रुपये मुंबई इंडियंस को देने की पेशकश की है। दूसरी तरफ हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक के बदले मुंबई इंडियंस शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे दोनों को लाना चाहती है।

चेन्नई अगर शिवम दुबे और ब्रेविस के साथ 10 करोड़ मुंबई को देती है, तो सौदा महंगा होगा। यह डील 20 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी, जिसका फायदा मुंबई इंडियंस को ही मिलना है। हार्दिक पांड्या का क्रेज है लेकिन वह आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं।

दोनों तरफ से नहीं हुई पुष्टि

मुंबई और चेन्नई की डील में पेच फंसा हुआ है। अभी तक दोनों ही टीमों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि हार्दिक के बदले आने वाले प्लेयर्स को सोच-समझकर लाया जाएगा। मुंबई इंडियंस जल्दीबाजी में कोई ऐसा फैसला नहीं लेगी, जिससे उनको बाद में पछताना पड़े।

केकेआर की नजर भी डील पर

उधर केकेआर की नजर इस डील के ऊपर है। अगर चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच ऐसा कोई सौदा नहीं हो पाता है, तो केकेआर भी ट्रेड डील में कूदने की तैयारी में है। केकेआर भी हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए तैयार दिख रही है। आने वाले दिनों में हार्दिक पांड्या और उनकी नई टीम को लेकर स्थिति साफ़ हो जाएगी। इसके बाद मुंबई इंडियंस में नया कप्तान देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+