Asia Cup ट्रॉफी से भी ज्यादा महंगी है हार्दिक पंड्या की घड़ी? कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

Asia Cup 2025, Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अक्सर अपने स्टाइल और लग्ज़री लाइफ़स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एशिया कप 2025 से पहले एक बार फिर हार्दिक ने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्हें प्रैक्टिस सेशन के दौरान 20 करोड़ रुपये की रिचर्ड मिली RM 27-04 घड़ी पहने देखा गया। यह घड़ी टेनिस स्टार राफेल नडाल के साथ मिलकर डिज़ाइन की गई है और दुनिया में सिर्फ 50 पीस ही बने हैं। यानी, यह घड़ी जितनी महंगी है उतनी ही दुर्लभ भी है।

एशिया कप ट्रॉफी से महंगी है घड़ी (Asia Cup 2025, Hardik Pandya)

दिलचस्प बात यह है कि यह घड़ी एशिया कप की अनुमानित प्राइज मनी से भी कई गुना महंगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप की विजेता टीम को करीब 2.6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है। यानी हार्दिक की कलाई पर चमक रही घड़ी टूर्नामेंट की कुल जीत राशि से लगभग आठ गुना ज्यादा है। यह पहला मौका नहीं है जब हार्दिक अपनी घड़ी को लेकर चर्चा में आए हों।

Hardik Pandya 1

चैंपियंस ट्रॉफी में बिखेरा था जलवा

इसी साल फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्होंने करीब 7 करोड़ की RM 27-02 घड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा था। पांड्या की ये लग्ज़री पसंद साफ दिखाती है कि वो सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी क्लास और स्टाइल में किसी से कम नहीं हैं। अब नजरें एशिया कप 2025 पर हैं, जहां टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

यूएई से होगा पहला मुकाबला

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेज़बान यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की सबसे बड़ी टक्कर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देखने को मिलेगी। वहीं, भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है। 8 बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड उसके नाम है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का लक्ष्य खिताब पर कब्जा जमाकर 9वीं बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+