Hardik Pandya को IPL में किया गया बैन, हैरान करने वाली वजह आई सामने, जानिए ऐसा क्या हुआ
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के लिए पिछले साल कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या इस बार भी टीम को लीड करने के लिए तैयार हैं। हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हैं और उनको नीलामी से पहले रिटेन किया गया था। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी टीम में हैं।
इस बीच मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएल से पहले ही एक ऐसी खबर आई है, जो टीम के लिए अच्छी नहीं है। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला खेलने को नहीं मिलने वाला है। इसके पीछे एक वजह भी है।

Hardik Pandya नहीं खेलेंगे
13 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल का पहला मैच हार्दिक नहीं खेल पाएंगे, धीमे ओवर रेट की वजह से हार्दिक पांड्या को पहले मैच से बैन कर दिया गया है। पिछले सीजन का मामला है, जो अब इस सीजन तक चलने वाला है। तीसरी बार ओवर रेट का मामला आने के बाद हार्दिक पांड्या पर कार्रवाई हुई है।
Hardik Pandya की क्या है गलती
पहली बार धीमे ओवर रेट के कारण 12 लाख और दूसरी बार के लिए 24 लाख का जुर्माना लगता है। तीसरी बार ऐसा होने पर एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता है। पांड्या के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक मैच का बैन होने के अलावा 30 लाख का जुर्माना भी है।
पिछले आईपीएल का मामला
पिछले आईपीएल में लीग चरण के अंतिम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस निर्धारित समय के दौरान अपने ओवर डालने में नाकाम रही थी। इस सीजन यह तीसरा मौका था, जब मुंबई ओवर रेट के मामले में पीछे रही। उस सीजन मुंबई का कोई और मैच नहीं था इसलिए इस बार पहले मैच से हार्दिक बाहर रहेंगे।
कौन होगा Mumbai Indians का कप्तान
एक सवाल यह है कि हार्दिक पांड्या के नहीं होने पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी किसके हाथ में होगी। सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान होगी। सूर्या टी20 में टीम इंडिया को लीड करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications