Hera Pheri 3 का नया बाबू भैया कौन? Harbhajan Singh ने दिया स्टार क्रिकेटर का नाम, फिल्म में मचाएगा धमाल!
हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) से परेश रावल (Paresh Rawal) के अचानक बाहर होने से फैंस हैरान हैं, वहीं अब इस मसले में नया ट्विस्ट आ गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जहां कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है, वहीं टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस कॉमेडी ड्रामा को हल्के-फुल्के अंदाज में नया एंगल दे दिया है।
हरभजन ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अगला 'बाबू भैया' बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सूर्या तो गजब है यार, वो एक्टर ही है। बिल्कुल 'हेरा फेरी' वाला बंदा है। अगर उसे ये रोल मिल गया, तो 15% मेरा हिस्सा पक्का!'

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कोई भी परेश रावल जैसा अभिनय नहीं कर सकता, लेकिन सूर्या की कॉमिक टाइमिंग और मस्ती करने की आदत शायद उसे इस रोल के लिए फिट बना दे।
कौन होगा अगला बाबू भैया?
जब से परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है, कई कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला 'बाबू भैया' कौन होगा। वहीं एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार कर दिया है। फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
परेश रावल ने चुकाई पूरी रकम, कहा- कोई नाराजगी नहीं
परेश रावल की लीगल टीम के मुताबिक उन्होंने साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपए और उस पर 15% ब्याज के साथ एक अतिरिक्त राशि भी प्रोड्यूसर को लौटा दी है। उन्होंने साफ कहा कि ये एक 'सोच-समझकर लिया गया फैसला' है और प्रियदर्शन (Priyadarshan) से उनके रिश्तों में कोई खटास नहीं है।
अक्षय कुमार ने भी दी प्रतिक्रिया
हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अक्षय से इस मसले पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि 'मेरे को-स्टार के लिए 'फूलिश' जैसा शब्द इस्तेमाल करना गलत है। मैं उनके साथ 32 सालों से काम कर रहा हूं। वो बेहतरीन अभिनेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी।'
उन्होंने आगे कि मामला अब कोर्ट में है, इसलिए इस पर ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता। तो क्या मैदान का '360 डिग्री बैटर' अब पर्दे पर भी मचा सकता है धमाल? हरभजन की बात सुनकर फैंस जरूर सोच में पड़ गए होंगे - अगला बाबू भैया कहीं अपना सूर्या तो नहीं? हालांकि, ये एक हल्के-फुल्के मस्ती मजाक से ज्यादा कुछ नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications