हरभजन सिंह का पारा हुआ हाई, ट्रोल को सरेआम कहा कुत्ता, कई घंटों तक चली जोरदार लड़ाई
Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले भज्जी अब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की क्लास लगाने के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने हरभजन सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे शायद यह अंदाजा नहीं था कि टर्बनेटर उसे उसी की भाषा में ऐसा करारा जवाब देंगे कि सोशल मीडिया पर गदर मच जाएगा।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 'Homie' नामक एक यूजर ने हरभजन सिंह को टैग करते हुए बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया। उसने लिखा कि कैरेबियन इयन बिशप भारत के नहीं हैं लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर्स को भज्जी, सहवाग और सिद्धू से ज्यादा जानते हैं। कमेंट्री बॉक्स का फोटो लगाकर मीम बनाया गया था। इस पर भज्जी ने जवाब देते हुए लिखा कि हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार, चल निकल यहां से टॉमी। इसके बाद मामला बढ़ गया।

उस यूजर ने लिखा कि अश्विन से जलन हरभजन का करियर खा गई और अब उन्हें सिर्फ कमेंट्री पर ध्यान देना चाहिए, वरना वहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यूजर ने हरभजन के निकनेम 'टर्बनेटर' का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कमेंट्री के लिए 'टेरर' (आतंक) तक कह डाला। इस सीधे हमले ने हरभजन सिंह को बुरी तरह उकसा दिया।
हरभजन सिंह ने इसे नजरअंदाज करने के बजाय ईंट का जवाब पत्थर से दिया। उन्होंने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, "कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे लोंडू को जवाब हज़म नहीं हुआ। चल बे टोमी।" हरभजन का यह 'देसी' और आक्रामक अंदाज कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। उन्होंने न केवल उस यूजर की बोलती बंद की, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि वह फालतू की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
फिर से ट्रोल की बकवास हुई तो हरभजन सिंह ने लिख दिया कि मैंने बहुत समय पहले सीखा था कि कभी भी सूअर से कुश्ती नहीं लड़नी चाहिए। इससे आप गंदे हो जाते हैं और सबसे बड़ी बात, सूअर को इसमें मज़ा आता है।












Click it and Unblock the Notifications