Asia Cup: हरभजन सिंह ने किया एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर
Harbhajan Singh picks Indian Team: एशिया कप से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी फिट होकर वापस मैदान पर लौटने के लिए तैयार हो रहे हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम प्रमुख हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। उन्होंने तीन स्पिनरों को चुना है।
हालांकि बीसीसीआई ने फ़िलहाल टीम इंडिया की घोषणा नहीं की है। बोर्ड अभी जसप्रीत बुमराह की फिटनेस देख रहा है। बुमराह आयरलैंड दौरे पर कैसा महसूस करते हैं, उस आधार पर टीम की घोषणा हो सकती है। भज्जी ने अपनी टीम में 15 नामों का चयन किया है।

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम के बारे में बताया। केएल राहुल को टीम में चुनते हुए उन्होंने कहा कि राहुल एक साबित खिलाड़ी हैं। अगर आप उनको वर्ल्ड कप में देखना चाहते हैं, तो अभी एशिया कप की टी में भी चुनना चाहिए। भज्जी की टी में चार तेज गेंदबाजों को रखा गया है।
ओपन करने के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल का नाम शामिल किया गया है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेली थी। विंडीज दौरे पर चमकने वाले तिलक वर्मा को भी हरभजन सिंह ने अपनी टीम में शामिल किया है। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल है।
सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन एकदिवसीय क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा है लेकिन इसके बावजूद वह भज्जी की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उनके अलावा ईशान किशन का नाम भी शामिल है। ऑल राउंड खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या हैं। संजू सैमसन को उन्होंने टीम में नहीं रखा है। इस तरह हरभजन ने एक मजबूत टीम का चयन करने का प्रयास किया है।
एशिया कप के लिए हरभजन की भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, केएल राहुल।












Click it and Unblock the Notifications