हरभजन सिंह ने बताया विराट कोहली के बाद अगले टेस्ट कप्तान का नाम
नई दिल्लीः बीसीसीआई ने अभी तक भारत के अगले टेस्ट कप्तान की घोषणा नहीं की है जबकि विराट कोहली ने इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में 1-2 की हार के बाद पोस्ट से हटने का फैसला किया था। रोहित शर्मा के टेस्ट में उप-कप्तान होने से पहले अजिंक्य रहाणे से उप-कप्तान की पोस्ट ले ली थी। कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों का मानना है कि रोहित ही इस काम के लिए सही रहेंगे। साउथ अफ्रीका में टेस्ट और वनडे की कप्तानी में डेब्यू करने वाले केएल राहुल भी दावेदार माने जा रहे हैं।

भारत के अगले टेस्ट कप्तान के बारे में बोलते हुए, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक अलग बात कही है। पूर्व क्रिकेटर ने तीनों प्रारूपों में भारत का नेतृत्व करने के लिए रोहित को बैक तो किया, लेकिन हिटमैन की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करने का मौका दिया जाए।
हरभजन ने स्पोर्ट्स तक से कहा, "मेरे हिसाब से रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों का कप्तान होना चाहिए। अगर वह पूरी तरह फिट हैं तो उन्हें तीनों प्रारूपों की कप्तानी करनी चाहिए।"
हाल ही में संन्यास की घोषणा करने वाले हरभजन ने कहा कि रोहित की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह पर टेस्ट के लिए विचार किया जा सकता है और उन्होंने 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का उदाहरण भी इस्तेमाल किया।
हरभजन कहते हैं, "अगर रोहित को लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में कप्तानी नहीं करना चाहते है। तो टेस्ट क्रिकेट में, मैं जसप्रीत बुमराह के पक्ष में हूं। उन्हें कप्तानी दी जानी चाहिए क्योंकि एक तेज गेंदबाज को हमेशा लगता है कि वे बहुत बड़ा सोचते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "कपिल देव भी एक गेंदबाज थे। एक गेंदबाज कप्तान क्यों नहीं हो सकता? मैं यह जानना चाहता हूं।"
हरभजन ने कहा कि भारत के पास बुमराह जैसे बहुत कम मैच विजेता हैं और उन्हें भविष्य के लीडर के रूप में तैयार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications