Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Harbhajan Love Story:T20 वर्ल्ड कप ने कैसे जोड़ी हरभजन-गीता के रिश्ते की डोर? एक गाने ने बदल की दोनों की जिंदगी

Harbhajan Singh-Geeta Basra Love Story: क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया अक्सर एक-दूसरे से जुड़ती रही है, लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक खूबसूरत प्रेम कहानी है टीम इंडिया के मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा की। एक तरफ मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले भज्जी, तो दूसरी ओर कैमरे के सामने अपनी अदाओं से ऑडियंस का दिल जीतने वाली गीता।

हरभजन और गीता की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के ज़रिए हुई थी। उसी वीडियो से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला। शुरुआत में इस रिश्ते में झिझक, इनकार और दूरी रही, लेकिन वक्त के साथ विश्वास, समझ और सच्चे प्यार ने इसे एक मजबूत रिश्ते में बदल दिया। आज ये कपल न सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि एक प्यारी बेटी और बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहा है। आज, 3 जुलाई को हरभजन सिंह का जन्मदिन है। भज्जी आज 45 साल के हो गए है। आइए जानते हैं उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी खूबसूरत लव स्टोरी...

Harbhajan Singh-Geeta Basra Love Story

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है। जहां एक ओर भज्जी क्रिकेट के मैदान पर धाक जमाए हुए थे, वहीं गीता कैमरे के सामने अपनी पहचान बना रही थीं। दोनों की ज़िंदगियां अलग-अलग थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें मिलाया और प्यार ने उनकी राहें एक कर दी।
ये भी पढ़ें: सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से ED ने की पूछताछ, बेटिंग ऐप्स से जुड़ा मामला, युवराज-हरभजन भी फंसे

एक म्यूज़िक वीडियो से शुरू हुआ सबकुछ

हरभजन सिंह ने गीता को पहली बार म्यूजिक वीडियो 'वो अजनबी' में देखा था। वीडियो देखने के बाद भज्जी गीता से इतने इम्प्रेस हुए कि उनके बारे में और अधिक जानने की कोशिश में लगे। उन्होंने किसी तरह अपने जानने वालों के जरिए गीता बसरा का नंबर निकलवाया और फिर लग गए उन्हें रिझाने में। लेकिन शुरुआत में हरभजन की कोशिशें नाकाम होती रहीं। शुरू-शुरू में गीता ने उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया और उन्हें पूरी तरह इग्नोर किया।

T20 वर्ल्ड कप की जीत ने जोड़ी रिश्ते की डोर

कुछ समय बाद जब भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता तब हरभजन सिंह भी उस टीम का हिस्सा थे। गीता ने हरभजन को बधाई देने के लिए मैसेज किया। फिर बातों का जो सिलसिला शुरू हुआ वो कब प्यार में बदल गया पता भी नहीं चला। गीता उस वक्त अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं, इसलिए जल्दी किसी रिश्ते में नहीं आना चाहती थीं। लेकिन हरभजन ने गीता का दिल जीत लिया।

8 साल तक चली प्रेम कहानी

हरभजन और गीता ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अच्छे से समझा और अपने रिश्ते को मजबूत किया। 29 अक्टूबर 2015 को दोनों ने पंजाब के जालंधर में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचा ली। शादी में दोनों परिवारों के साथ कई नामी हस्तियां भी शामिल हुईं।

बेटी हीनाया और बेटे जोवन से पूरा हुआ परिवार

शादी के एक साल बाद 2016 में दोनों ने बेटी हीनाया हीर प्लाहा का स्वागत किया। इसके बाद गीता ने फिल्मों से दूरी बना ली और पूरी तरह से अपने परिवार पर ध्यान देने लगीं। साल 2021 में उनके घर बेटे जोवन वीर सिंह प्लाहा का जन्म हुआ। हरभजन ने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर "Introducing HEER ka VEER... Jovan Veer Singh Plaha" लिखकर दी थी।

हरभजन और गीता की जोड़ी बनी मिसाल

शादी के करीब दस साल बाद भी हरभजन और गीता की जोड़ी लोगों को लुभा रही है। दोनों सोशल मीडिया पर अपने फैमिली मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में गीता ने बताया था कि हरभजन बहुत मजाकिया हैं और उन्हें हंसाना जानते हैं। उन्होंने कहा, "जो लड़का लड़की को हंसा सकता है, वही सबसे खास होता है।" हरभजन और गीता की लव स्टोरी इस बात की मिसाल है कि अलग-अलग बैकग्राउंड होने के बावजूद, अगर सच्चा प्यार और भरोसा हो, तो कोई भी रिश्ता उम्रभर टिक सकता है।
ये भी पढ़ें: ED ने हरभजन, युवराज और रैना से की पूछताछ, सट्टेबाजी ऐप्स पर कार्रवाई, जानें पूरा मामला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+