ED ने हरभजन, युवराज और रैना से की पूछताछ, सट्टेबाजी ऐप्स पर कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Crackdown On Betting Apps: ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है। जिस वजह से कई क्रिकेटर और फिल्म स्टार्स सवालों के घेरे में आ गए हैं। जांच एजेंसी का फोकस उन पूर्व क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों पर है जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने इस सिलसिले में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह, और एक्टर सोनू सूद व उर्वशी रौतेला से पूछताछ की है।

पूर्व क्रिकेटरों पर ED की नजर (Crackdown On Betting Apps)

इन प्लेटफॉर्म्स में 1xBet, FairPlay, Parimatch, और Lotus365 जैसे नाम शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये कंपनियां छद्म नामों जैसे 1xbat और 1xbat sporting lines के ज़रिए प्रचार कर रही हैं। इनके विज्ञापनों में QR कोड शामिल होते हैं, जो सीधे सट्टेबाज़ी वेबसाइट्स पर ले जाते हैं। यह भारतीय कानून का सीधा उल्लंघन है। इसलिए ऐसा करना भारतीय कानून के हिसाब से अपराध माना जाता है।

Betting Apps 1

जानें ईडी के अधिकारी ने क्या कहा

ईडी के एक अधिकारी के अनुसार,कुछ सेलिब्रिटीज़ को नोटिस भेजे जा चुके हैं, जबकि बाकी को जल्द ही भेजा जाएगा। ये कंपनियां खुद को 'स्किल-बेस्ड गेमिंग' दिखाकर असल में 'लकी ड्रॉ' और रिग किए गए एल्गोरिद्म के ज़रिए जुआ करवाती हैं, जो भारतीय कानून के अनुसार अवैध है।

किया गया भारतीय कानूनों का उल्लंघन

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि इन प्रमोशनों ने कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) और बेनामी लेनदेन अधिनियम शामिल हैं। इसके अलावा ये प्रचार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय की सलाहों का भी उल्लंघन करते हैं।

100 अरब डॉलर तक पहुंचा कारोबार

कुछ दिन पहले ED ने इस जांच के तहत 760 से ज्यादा 'म्यूल अकाउंट्स' फ्रीज़ किए थे और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इनपर आरोप है कि ये लोग IPL और T20 वर्ल्ड कप में अवैध सट्टेबाज़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे थे। मार्च 2025 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को भी इसी प्रकार के आरोपों में बुक किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अवैध सट्टेबाज़ी का यह बाजार 100 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है और हर साल इसमें 30% की वृद्धि हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+