ये खराब दौर भी गुजर जाएगा, 35 साल के हुए रोहित शर्मा को मिली ढेरों शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को एक महान बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया है। दाए हाथ का यह बल्लेबाज अपनी नेशनल टीम की सफलता में जबरदस्त योगदान कर चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर भी उनका काम बेमिसाल रहा है।

रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन आज 35 साल के हो चुके हैं और वे पुरानी शराब की तरह हैं जो उम्र ढलने पर शानदार होते जा रहे हैं।

35 साल के हुए रोहित शर्मा

35 साल के हुए रोहित शर्मा

आईपीएल 2022 भले ही उनके मुताबिक नहीं चला लेकिन यह लीग अक्सर खिलाड़ियों को धोखा देती रही है। विराट कोहली जब टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान झंडे गाड़ रहे थे तब आरसीबी के कप्तान के तौर पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा। कुछ ऐसा ही रोहित के साथ है जो मौजूदा सीजन में एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर निराशा का दौर भुगत रहे हैं लेकिन आईपीएल 2022 से पहले वे इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन सफलता का स्वाद चख चुके हैं।

Recommended Video

    Rohit Sharma Birthday: हिटमैन को Wife Ritika ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश | वनइंडिया हिंदी
    दिग्गजों ने दी रोहित को बधाई

    दिग्गजों ने दी रोहित को बधाई

    जहां तक एमआई की बात है तो उन्होंने नीलामी में गंभीर गलतियां की और उनके जैसी परिपक्व टीम से आगे सबक लेकर आगे सीजन में मजबूत वापसी करने की उम्मीद है।

    रोहित के बर्थडे पर ट्विटर पर कुछ इस तरह के रिएक्शन आए हैं।

    गौतम गंभीर ने रोहित को ऐसा अकेला बल्लेबाज बताया जो कप्तान के तौर विपक्षियों के छक्के छुड़ा देता है।

    युवराज सिंह ने रोहित को खुद को बैक करने के लिए कहा

    युवराज सिंह ने रोहित को खुद को बैक करने के लिए कहा

    युवराज सिंह ने रोहित को खुद को बैक करने के लिए कहा है।

    उन्मुक्त चंद, वसीम जाफर, अजिंक्य रहाणे ने भी रोहित को बर्थडे विश किया है।

    हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा ने रोहित के लिए भविष्य में बहुत सारी सफलताओं की कामना की है।

    रोहित का अगला टारगेट वर्ल्ड कप होना चाहिए

    रोहित का अगला टारगेट वर्ल्ड कप होना चाहिए

    चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक की बधाईयां भी देखी जा सकती हैं।

    एक असफल आईपीएल से उभरकर रोहित का अगला टारगेट इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप होना चाहिए। यह टी20 वर्ल्ड कप रोहित के लिए इंटरनेशनल कप्तान के तौर पर पहली बड़ी ट्रॉफी साबित हो सकता है क्योंकि भारत के पास कुछ संभावनाएं हैं जो उनको आईपीएल में दिखाई दी हैं।

    रोहित के बेहतरीन रिकॉर्ड-

    रोहित के बेहतरीन रिकॉर्ड-

    इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित ने 230 वनडे मुकाबले खेलकर 9283 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 48.6 रहा है। इस दौरान 44 अर्धशतक, 29 शतक लगाए गए और तीन दोहरे शतक भी शामिल हैं।

    टेस्ट मैचों में रोहित ने 45 मुकाबले खेलकर 46.13 के औसत के साथ बैटिंग की है। रोहित फिलहाल तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+